फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav govt fulfills all its promises says Mulayam.

लोहिया का एक और सपना पूरा हुआ तो गदगद हुए मुलायम

Thu, 15 Oct 2015 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 15 Oct 2015 08:28 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav govt fulfills all its promises says Mulayam.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता से किए सभी वादे पूरे कर दिए हैं। डॉ. लोहिया का सपना भी सपा सरकार ने पूरा किया है। सरकार ने जनता को बहुत सुविधाएं प्रदान की हैं। दवा हो या पढ़ाई, दोनों ही चीजें मुफ्त कर दी हैं।

विज्ञापन


मुलायम गुरुवार को यहां अंसल गोल्फ सिटी में मेदांता अवध हॉस्पिटल के शिलान्यास अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा, आज मैं बेहद खुश हूं। वर्ष 2006 से लगातार हम डॉ. त्रेहन से लखनऊ में अस्पताल खोलने के लिए कह रहे थे। इन्हें हमने जमीन भी दी थी, लेकिन बसपा की सरकार ने सब नष्ट कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने डॉ. त्रेहन को भरोसा दिलाया कि उन्हें जो भी जरूरत होगी, प्रदेश सरकार पूरा करेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश से भी कहा कि वे डॉ. त्रेहन की जरूरतों का पता करके उनके सारे काम कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलायम ने कहा कि देश में डॉक्टर तो बहुत हैं लेकिन डॉ. नरेश त्रेहन जैसा कोई नहीं है। ज्यादातर डॉक्टर तो मुनाफा कमाने में ही लगे रहते हैं, लेकिन डॉ. त्रेहन गरीब व अमीर में कोई फर्क नहीं समझते। मुख्य सचिव आलोक रंजन की भी तारीफ करते हुए कहा कि उनसे जो भी कहा जाता है, वे बिना किसी बहस किए ईमानदारी से उसे लागू करवा देते हैं।

मरीजों का कोई जाति-धर्म नहीं होता : अमर सिंह

Akhilesh Yadav govt fulfills all its promises says Mulayam.

पूर्व राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने कहा कि जिस तरह एक अच्छा घर ईंट की दीवारों से नहीं बल्कि उसमें रहने वाले लोगों से बनता है, उसी तरह एक अच्छा अस्पताल भी वहां के डॉक्टरों से बनता है।

डॉ. नरेश त्रेहन मेरे बहुत पुराने मित्र हैं। कंप्यूटर से सर्जरी भी उन्होंने ही शुरू की है। जिन्होंने मेरे गुर्दे का प्रत्यारोपण किया, वे भी डॉ. त्रेहन के साथ हैं। उन्होंने कहा, बीमार व्यक्ति का कोई जाति-धर्म नहीं होता है। खून चाहे हिंदू का हो या मुस्लिम का, उसमें कोई फर्क नहीं होता है।

...तो नहीं बन पाता आपका अस्पताल
इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने डॉ. नरेश त्रेहन से कहा कि अच्छा हुआ आप पांच साल पहले नहीं आए। अगर आए होते तो बसपा राज में आपका अस्पताल भी नहीं बन पाता। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कहा कि सरकार ने रिकॉर्ड समय में सारी औपचारिकताएं पूरी कर मेदांता अवध का शिलान्यास करवा दिया।

प्रदेश सरकार 102 व 108 एंबुलेंस के बेड़े में एक हजार एंबुलेंस और जोड़ने जा रही है। जिला अस्पतालों में पीपीपी मॉडल पर डायग्नोस्टिक सेंटर खोले जा रहे हैं। इनमें मरीजों से एक भी पैसा नहीं लिया जाएगा। 100 बेड के एमसीएच हॉस्पिटल भी पीपीपी मोड पर चलाने की तैयारी है। अंत में डॉ. नरेश त्रेहन ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed