{"_id":"653e8369715f507f380c00c2","slug":"akhilesh-yadav-gives-statement-after-india-england-match-in-lucknow-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: अखिलेश यादव ने भारत-इंग्लैंड का मैच देखा, बोले - ये सपा की बड़ी सोच का बड़ा नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: अखिलेश यादव ने भारत-इंग्लैंड का मैच देखा, बोले - ये सपा की बड़ी सोच का बड़ा नजारा
Sun, 29 Oct 2023 09:38 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 29 Oct 2023 09:38 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में हुए भारत-इंग्लैंड के बीच विश्वकप का मैच देखा और इकाना स्टेडियम को सपा की बड़ी सोच का बड़ा नजारा बताया।
विज्ञापन
स्टेडियम में मौजूद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को इकाना स्टेडियम में मैच देखा। उन्होंने एक्स के जरिये कहा कि यह है सपा की बड़ी सोच का बड़ा नजारा। सपा सरकार ने लखनऊ में सिर्फ ये स्टेडियम ही नहीं बनाया है, बल्कि लखनऊ के लोगों के लिए आय और व्यवसाय बढ़ाने का एक और नया रास्ता खोला है। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के लाखों अवसर पैदा हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खेल-पर्यटन को नया बढ़ावा मिला है। होटल भरे हुए हैं, टैक्सी और खानपान के बिजनेस के साथ-साथ लखनऊ की प्रसिद्ध चिकनकारी के सभी बाजार गुलजार हैं। साथ ही लखनऊ की तहजीब से पर्यटक दो-चार हो रहे हैं। इकाना स्टेडियम की खूबसूरती देखकर लोग कह रहे हैं-मुस्कराइए की आप इकाना में हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - इकाना की पिच पर उठे सवाल, विशेषज्ञों ने जताई नाखुशी, आईपीएल के बाद बदली गई थी पिच
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - इकाना स्टेडियम में दो मिनट के लिए बिजली हुई बंद, दर्शकों ने जलाई मोबाइल की टॉर्च
अखिलेश ने ''सपा का काम, खेल के नाम'' नारा देते हुए कहा कि हर सपना हकीकत बन सकता है, अगर आंख में बुंलद नजरिया हो। उन्होंने कहा कि अब सरकार से उम्मीद है कि इस तरह के आयोजनों में लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की ट्रैफिक व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पडे़।