{"_id":"58da0fa44f1c1b447763ebd3","slug":"akhilesh-yadav-get-elected-vidhanmandal-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा विधानमंडल दल की बैठक में नेता चुने गए अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा विधानमंडल दल की बैठक में नेता चुने गए अखिलेश यादव
amar ujala.com, presented by-ईश्वर आशीष
Updated Tue, 28 Mar 2017 01:19 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा विधायकों व विधान परिषद सदस्यों की मौजूदगी में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को विधानमंडल दल का नेता चुना गया। अखिलेश यादव विधान परिषद में विपक्ष के नेता होंगे।
विज्ञापन
इसके पहले कल सोमवार को विधानसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर रामगोविंद चौधरी को चुना जा चुका है।
इसके पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानमंडल की बैठक सोमवार सुबह आहूत की थी, जबकि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने 29 मार्च की शाम को सपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई थी। जिसे आज (सोमवार) सुबह उन्होंने रद्द कर दिया।
विज्ञापन
अखिलेश-मुलायम द्वारा सपा नेताओं की बैठक को एक दिन के अंतराल पर बुलाना परिवार की कलह से जोड़कर देखा जा रहा था। वहीं, ये भी कहा जा रहा था कि विधानसभा में विपक्ष का नेता मुलायम आजम खां या शिवपाल सिंह यादव को बनाना चाहते थे, लेकिन अखिलेश यादव ने राम गोविंद चौधरी के नाम पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन