फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav gave statement over irregularities in polling for bypoll in UP.

यूपी उपचुनाव: अखिलेश की पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील, सतर्क रहें... हम नैतिक रूप से जीत चुके हैं...

Fri, 22 Nov 2024 01:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 22 Nov 2024 01:45 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के लिए शनिवार को होने वाली मतगणना से पहले पार्टी नेताओं, समर्थकों और पदाधिकारियों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम नैतिक रूप से जीत चुके हैं बस प्रमाणपत्र मिलना बाकी है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav gave statement over irregularities in polling for bypoll in UP.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में उपचुनाव की नौ सीटों पर मतदान के बाद मतगणना से एक दिन पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं व समर्थकों से अपील की है कि वो पूरी तरह सतर्क रहें और शनिवार को मतगणना के बाद जीत का प्रमाण पत्र लेकर ही लौटें। उन्होंने कहा कि हम नैतिक रूप से जीत चुके हैं, बस प्रमाणपत्र मिलना बाकी है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने सोशल साइट एक्स पर बयान जारी कर कहा कि इंडिया गठबंधन-समाजवादी पार्टी की सजगता व सक्रियता से जिस तरह हमारे मतदाताओं, समर्थकों, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, नेताओं, उम्मीदवारों, समस्त पीडीए समाज व कुछ ईमानदार मीडियाकर्मियों ने भाजपा सरकार की चुनावी धांधली का डटकर सामना किया है, उसकी प्रशंसा हर ओर हो रही है। ये सक्रियता आगे भी जारी रहेगी और अपनी सरकार बनाएगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी : उपचुनाव से दूरी बनाकर कांग्रेस ने साधे कई निशाने, महाराष्ट्र में सपा नहीं बना सकी पार्टी पर दबाव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - करवट लेगा उत्तर प्रदेश का मौसम, आज से निकलेगी चमकदार धूप; खत्म होगा धुंध और कोहरे का दौर


सच तो ये है कि जिस प्रकार भाजपा और उनके संगी-साथियों के चुनावी घपलों से लेकर राजनीतिक हथकंडों तक का लगातार पर्दाफाश हो रहा है, उससे भाजपा का समर्थन करनेवालों की संख्या दिन-पर-दिन गिरती जा रही है। जनता भाजपा को चुनना नहीं चाहती है, इसीलिए भाजपा भ्रष्ट शासन-प्रशासन-प्रचार तंत्र का दुरुपयोग करके सरकार में बने रहना चाहती है।


उम्मीद है धीरे-धीरे सबको ये समझ आ जाएगा कि चाहे नेता हों या अधिकारी, भाजपा सबको पहले लालच या अन्य किसी दबाव या भावनात्मक रूप से झांसा देकर गलत काम करवाती है फिर जब वो पकड़े जाते हैं, उनका निलंबन होता है, उनपर मुक़दमा होता है, उनकी नौकरी जाती है या उनको जेल होती है या फिर समाज-परिवार अथवा विभाग में बदनामी होती है तो भाजपा उनसे पल्ला झाड़ लेती है। भाजपाई फंसानेवाले लोग हैं, बचानेवाले नहीं। भाजपा किसी की सगी नहीं है।

इसीलिए इंडिया गठबंधन-सपा के सभी जागरूक उम्मीदवारों, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, नेताओं, समर्थकों व समझदार आम जनता से ये अपील है कि वे डटे रहें, अपने वोट की दिन-रात रक्षा करें व कल मतगणना के लिए पूरी तरह सावधान रहें और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही लौटें। हम नैतिक रूप से जीत चुके हैं, बस प्रमाणपत्र मिलना बाक़ी है।

अखिलेश यादव ने मीडियाकर्मियों से भी अपील की है। उन्होंने कहा कि ईमानदार मीडियाकर्मियों से भी ये अतिरिक्त अपील है कि वो भी अपने कैमरे और क़लम लेकर मुस्तैदी से डटे रहें और बड़े-बड़े मीडिया चैनलों और उनके पत्रकारों को बताएं कि कोई बड़ा दिखावटी चमक-दमक से नहीं बल्कि अपने ईमानदार काम से होता है। आपकी सत्यनिष्ठा और सकारात्मक सक्रियता ही आपकी सार्थकता है। आपका एक सच सौ झूठों पर भारी साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed