{"_id":"669964a09e15efb355050083","slug":"akhilesh-yadav-gave-1-23-crore-rupees-to-the-families-of-whom-members-died-in-hathras-stampede-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हाथरस हादसे के मृतकों के परिजनों को अखिलेश ने दिए 1.23 करोड़ रुपये, भगदड़ में हुई थीं मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हाथरस हादसे के मृतकों के परिजनों को अखिलेश ने दिए 1.23 करोड़ रुपये, भगदड़ में हुई थीं मौतें
Fri, 19 Jul 2024 10:20 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 19 Jul 2024 10:20 AM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाथरस हादसे के मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा दिया है। हादसे में 123 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हाथरस हादसे में मृत 123 लोगों के परिवारों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। दुर्घटना हाथरस में आयोजित सत्संग के दौरान मची भगदड़ से हुई थी।
विज्ञापन
हादसे में मृतकों के परिजनों को सपा द्वारा सहयोग देने में सांसद रामजी लाल सुमन, अक्षय यादव, पूर्व एमएलसी जसवंत सिंह, पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक जफर आलम, वीरेश यादव, प्रदेश सचिव रामसहाय यादव, लोहिया वाहिनी अध्यक्ष राजकरन निर्मल, सांसद आदित्य यादव सांसद, विधायक इकबाल महमूद, राम खिलाडी सिंह यादव, बृजेश यादव, हिमांशु यादव, पिंकी सिंह यादव सहित सैकड़ों समाजवादी नेता हैं।
विज्ञापन