फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav focuses on the expansion of SP.

अखिलेश की नजर उत्तराखंड पर, किया बड़ा ऐलान

Mon, 14 Dec 2015 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 14 Dec 2015 09:09 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav focuses on the expansion of SP.

मुख्यमंत्री और सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तराखंड और पड़ोसी राज्यों में पार्टी को मजबूत किया जाएगा। गरीबों, किसानों की बेहतरी का रास्ता समाजवादी सिद्धांतों से ही निकल सकता है। इसलिए जरूरी है कि उत्तराखंड में सपा जीते, अगल-बगल के राज्यों में मजबूत हो। उन्होंने उत्तराखंड के नेताओं से कहा कि वे संगठन का विस्तार करें, उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा।

विज्ञापन


अखिलेश सोमवार को सपा मुख्यालय में विनोद बड़थ्वाल लिखित पुस्तक ‘मुलायम सिंह का उत्तराखंड के लिए योगदान’ का विमोचन करने के बाद यूपी व उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह पर कई पुस्तकें लिखी गई हैं, लेकिन उत्तराखंड आंदोलन में उनके योगदान को सही ढंग से नहीं रखा गया। इस किताब से युवा पीढ़ी जान सकेगी कि उस समय सपा का राजनीतिक रुख और दृष्टिकोण क्या था?
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड जैसी जगह दुनिया में नहीं

अखिलेश ने कहा, उत्तराखंड जैसी जगह दुनिया में नहीं है। वहां जीवन कठिन जरूर है, लेकिन प्रकृति ने उसे दिया बहुत है। प्राकृतिक आपदा में उत्तराखंड की सर्वाधिक सहायता यूपी ने की थी। दोनों प्रदेशों के बीच लंबित मामलों को निपटाने का रास्ता निकाल लिया गया है।

मुलायम को मिले भारत रत्न

Akhilesh Yadav focuses on the expansion of SP.

वरिष्ठ कवि उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने समाजवादियों को एकजुट करने का महत्वपूर्ण काम किया है। राजनीति और समाज में उनके काम का मूल्यांकन किया जाए तो वे भारत रत्न के असली हकदार हैं।

यूपी में किसानों की सर्वाधिक मदद
वहीं, सीएम अखिलेश ने दोहराया कि दूसरे प्रदेशों में किसानों की स्थिति ठीक नहीं है। सपा सरकार ने गन्ना किसानों की सबसे ज्यादा मदद की, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया। सूखे के मामले में जल्द फैसला लिया ताकि यह अकाल में न बदल जाए। यूपी में सर्वाधिक विकास कार्य हो रहे हैं। हर विभाग में नौकरियां निकल रही हैं। पुलिस और पीएसी में भर्ती के लिए अब परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी।

अखिलेश को उत्तराखंड में कोई नहीं हरा सकता
सपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव और उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके विनोद बड़थ्वाल ने अखिलेश यादव की तारीफों के पुल बांधे। कहा, अखिलेश में गोविंद वल्लभ पंत जैसी दूरदर्शिता, चौधरी चरण सिंह जैसी प्रशासनिक क्षमता, वीपी सिंह जैसी ईमानदारी, हेमवती नंदन बहुगुणा जैसा रणकौशल और एनडी तिवारी जैसा मधुर स्वभाव है। यदि वे उत्तराखंड में चुनाव लड़ें तो कोई उन्हें हरा नहीं सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed