फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav focuses on agriculture

जब अखिलेश यादव सुनाने लगे एक किसान की कहानी

Sat, 14 Sep 2013 03:17 PM IST
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
महेंद्र तिवारी/लखनऊ Updated Sat, 14 Sep 2013 03:17 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav focuses on agriculture

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रदेश कृषि प्रधान राज्यों के लिए जल्द ही मिसाल बनेगा।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि प्रदेश के किसान जीजान से खेती कर रहे हैं और उनमें कुछ नए शोध व प्रयोग भी कर रहे हैं।

बकौल अखिलेश, 'राज्य सरकार मेहनतकश किसानों को बढ़ावा देगी और कृषि क्षेत्र में काम कर रहे वैज्ञानिकों की सलाह को ध्यान में रखकर ही भविष्य में योजनाएं बनाई जाएंगी।'
विज्ञापन


अखिलेश ने कृषि वैज्ञानिकों से भी अपील की कि वे किसानों तक अपने शोध को पहुंचाएं, ताकि उनका विश्वास नई तकनीक में बढ़े।

अखिलेश ने कहा कि मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार जैसे राज्य कृषि के क्षेत्र में काफी अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में भी सपा सरकार ने सिंचाई योग्य भूमि किसानों को मुहैया कराई है। यहां भी खेती में नित नए प्रतिमान गढ़े जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने कार्यक्रम में मौजूद सरकार के लोगों से कहा कि इनोवेटिव तरीके से खेती कर रहे किसानों की पहचान कर उन्हें सहायता मुहैया कराने पर जोर देने की जरूरत है। कृषि को अनदेखा करना सही नहीं है।

अखिलेश ने एक किसान की कहानी भी सुनाई और बताया कि कैसे यह किसान पीली गाजर के उत्पादन में सबसे आगे चला गया। उन्होंने कहा, 'मुझे एक पत्रिका में इस किसान की कहानी पढ़कर आश्चर्य हुआ कि वह हमारे राज्य का ही है। यह और भी दिलचस्प बात थी कि यह किसान सेना से रिटारर्ड था और इतनी अच्छी खेती कर रहा था।'

अखिलेश ने ऐसे किसानों को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि कृषि को बढ़ावा देने के लिए शोध, मार्केटिंग और सेलिंग को खासा ध्यान में रखना होगा। यह जमाना इन्हीं का है और हमें भी इनका इस्तेमाल करना चाहिए।


अखिलेश ने यह भी बताया कि गन्ने की खेती में उत्तर प्रदेश अक्सर महाराष्ट्र जैसे राज्यों को भी पीछे छोड़ देता है, लेकिन इसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। ऐसे में, मार्केटिंग बेहद जरूरी है ताकि जनता को पता चल सके कि सरकार क्या काम कर रही है।

अखिलेश ने इधर-उधर की तमाम बातें कीं, लेकिन मुजफ्फनर दंगों ने इस कार्यक्रम में भी उनका पीछा नहीं छोड़ा। सवालों की बारिश हुई तो उन्होंने कहा कि वह जल्द ही मुजफ्फरनगर का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed