फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav demanded resignation from central government

सबको खरीदने का दावा करने वालों को मिला सबक : अखिलेश यादव

Sat, 19 May 2018 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 19 May 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav demanded resignation from central government
अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कर्नाटक में विश्वास मत से पहले बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे को भारतीय राजनीति में धनबल पर जनमत की जीत का दिन बताया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर तो केंद्र सरकार को भी इस्तीफा दे देना चाहिए। कर्नाटक में कुमार स्वामी के नेतृत्व में कांग्रेस-जद यू सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती व राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह भाग लेंगे। 
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने ट्वीटर पर लिखा, आज का दिन भारतीय राजनीति में धनबल की जगह जनमत की जीत का दिन है। सबको खरीद लेने का दावा करने वालों को आज ये सबक मिल गया है कि अभी भी भारत की राजनीति में ऐसे लोग बाकी हैं, जो उनकी तरह राजनीति को कारोबार नहीं मानते हैं। नैतिक रूप से तो केंद्र सरकार को भी इस्तीफा दे देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपना दल की अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कर्नाटक के घटनाक्रम में राज्यपाल की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने तीन दिन केसीएम येदियुरप्पा के इस्तीफे को राजनीति में जनबल की जीत बताया।


रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत हुई है। भाजपा ने संविधान और लोकतंत्र की हत्या में कसर नहीं नहीं छोड़ी। पूरे घटनाक्रम में राज्यपाल ही नहीं भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और केंद्र सरकार कटघरे में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed