{"_id":"5ad0c3364f1c1b6b2c8b45be","slug":"akhilesh-yadav-demanded-president-rule-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव रेप कांड: अखिलेश यादव ने की प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव रेप कांड: अखिलेश यादव ने की प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश के लोग भय व अराजकता के वातावरण में जीने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी से स्पष्ट है कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। ऐसी स्थिति में राज्यपाल को स्वत: संज्ञान लेते हुए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की संस्तुति करनी चाहिए।
विज्ञापन
पढ़ें-उन्नाव रेप केस: 16 घंटे पूछताछ के बाद दुष्कर्म के आरोप में बीजेपी विधायक गिरफ्तार
विज्ञापन
अखिलेश ने शुक्रवार को उन्नाव रेप कांड की निंदा करते हुए दोषियों के साथ ही संलिप्त पुलिस कर्मियों के खिलाफभी कार्रवाई करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की मदद के साथ पीड़िता को सरकारी नौकरी, आवास व सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए। सपा प्रमुख ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में धारा 356 लागू करने की आवश्यकता है।