{"_id":"5ad0de054f1c1ba37f8b4570","slug":"bjp-mla-kuldeep-singh-sengar-arrested-in-rape-case-by-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव रेप केस: 16 घंटे पूछताछ के बाद दुष्कर्म के आरोप में बीजेपी विधायक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव रेप केस: 16 घंटे पूछताछ के बाद दुष्कर्म के आरोप में बीजेपी विधायक गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 14 Apr 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनभर चली पूछताछ के बाद शुक्रवार देर शाम सीबीआई ने दुष्कर्म के आरोप में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने विधायक को सुबह करीब 4.25 बजे लखनऊ के इंदिरानगर स्थित निवास से हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
इस दौरान करीब 16 घंटे तक विधायक से पीड़िता के साथ रेप और उसके पिता की मौत से जुड़े कई बिंदुओ पर पूछताछ की गई है। वहीं, उन्नाव गई सीबीआई टीम भी देर शाम राजधानी पहुंच गई।
विज्ञापन
टीम के पहुंचने के कुछ देर बाद ही सीबीआई ने विधायक की गिरफ्तारी की घोषणा कर दी। लखनऊ जोन के संयुक्त निदेशक डॉ. जीके गोस्वामी ने विधायक की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि सेंगर को शनिवार को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश कर रिमांड में लेने का अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
बताते चलें कि सीबीआई ने बृहस्पतिवार रात करीब पौने 11 बजे ही विधायक के खिलाफ तीन केस दर्ज करने के बाद से ही शिकंजा कसना शुरू कर दिया था।
भोर में जैसे ही सेंगर के इंदिरा नगर के सेक्टर-सी अरावली मार्ग स्थित पैतृक आवास पर मौजूद होने की लोकेशन मिली, पुलिस अधीक्षक राघवेंद्र वत्स के नेतृत्व में सीबीआई टीम कई थानों की फोर्स के साथ वहां धमक पड़ी।
विधायक को हिरासत में लेने के बाद सीबीआई भोर में 4.45 बजे जोनल मुख्यालय ले गई। जहां देर रात तक उनसे कई बिन्ंदुओ पर पूछताछ की गई।
जोन के ज्वाइंट निदेशक डॉ. जीके गोस्वामी की मौजूदगी में विधायक से हुई पूछताछ में विधायक से रेप व पीड़िता केपिता के साथ हुई मारपीट की घटना से जुड़ी कई बिंदुओं पर पड़ताल की गई।
सूत्रों की मानें तो सीबीआई ने रात को ही दो दर्जन से अधिक बिंदु तैयार कर लिए थे। उसी आधार पर उनसे पूछताछ भी की गई।