{"_id":"57bee60e4f1c1b0d4bd4ef62","slug":"akhilesh-yadav-declares-day-off-for-up-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने यूपी पुलिस को दिया बड़ा तोहफा, हर 10 दिन में मिलेगी छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने यूपी पुलिस को दिया बड़ा तोहफा, हर 10 दिन में मिलेगी छुट्टी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 27 Aug 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जन्माष्टमी के मौके पर पुलिसकर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। अब नॉन गजटेड पुलिस अफसरों को 10 दिन लगातार काम करने पर 11वें दिन अवकाश मिलेगा। इसका फायदा सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक को मिलेगा।
विज्ञापन
नई व्यवस्था एक सितंबर से लागू होगी। यह अवकाश अलग से दिया जाएगा। इसके अलावा सीएल, ईएल, व अन्य अवकाशों में कोई कटौती नहीं की जाएगी।
आईजी एसटीएफ राम कुमार ने शुक्रवार को बताया कि अवकाश के दौरान पुलिस कर्मी जिले से बाहर नहीं जा सकेंगे। आकस्मिक स्थिति में अवकाश निरस्त भी किया जा सकता है। कैजुअल लीव व अर्न लीव लेने वाले पुलिस कर्मियों की थाने एवं चौकियों से रवानगी रात आठ बजे होगी।
विज्ञापन