फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav criticizes yogi adityanath for mocking socialism.

समाजवाद को ढकोसला बताने पर भड़के अखिलेश, मुख्यमंत्री योगी से मांगा इस्तीफा

Thu, 29 Mar 2018 09:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 29 Mar 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav criticizes yogi adityanath for mocking socialism.
अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा समाजवाद को एक ढकोसला बताने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की है।

विज्ञापन


अखिलेश ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि 'भारत के संविधान की उद्देशिका में ‘समाजवादी’ शब्द संविधान की मूल भावना के रूप में दर्ज है। यूपी के मुख्यमंत्री का समाजवाद को “झूठा, समाप्त और धोखा” कहना संविधान की अवमानना का गंभीर मुद्दा है, इसके लिए उन्हें देश से माफ़ी मांगनी चाहिए या एक सच्चे योगी की तरह पद त्याग देना चाहिए।'
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले भी समाजवाद शब्द के सहारे सपा की आलोचना कर चुके हैं।
 

ये था योगी आदित्यनाथ का पूरा बयान

akhilesh yadav criticizes yogi adityanath for mocking socialism.
यूपी विधान परिषद (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधान परिषद में बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए सपा-बसपा समेत पूरे विपक्ष को खूब खरी-खरी सुनाई थी। उन्होंने कहा कि समाजवाद बहुरूपिया ब्रांड है, जो पिछली सरकार में गुंडाराज में बदल गया था। यूपी को समाजवाद नहीं, रामराज्य चाहिए।

लोकसभा उपचुनाव के नतीजों पर सपा का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग दूसरों की जूठन पर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। सर्कस के शेर हो गए हैं। बिना शिकार किए मिले मांस पर ही गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने यह टिप्पणी गोरखपुर व फूलपुर उपचुनाव में बसपा के सहयोग से सपा को मिली कामयाबी के संदर्भ में की। सीएम ने कहा कि समाजवाद एक धोखा है। यह मृगतृष्णा से अधिक कुछ नहीं है। एक समय था कि बसपा और सपा सरकारें एक-दूसरे की नीतियों के तहत हुए कामों को सत्ता मिलते ही ठप कर देती थीं, लेकिन हम ऐसा नहीं कर रहे। पुरानी औद्योगिक नीति के तहत आए निवेशकों के लिए 1400 करोड़ का बजट प्रबंध किया है। भीमराव आंबेडकर को सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा ने ही उनसे जुड़े स्थानों पर स्मारक बनाकर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed