{"_id":"5bf50954bdec22699f127a1b","slug":"akhilesh-yadav-criticizes-congress","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- कांग्रेस को बड़ी पार्टी होने का घमंड, देश को तीसरे मोर्चे की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- कांग्रेस को बड़ी पार्टी होने का घमंड, देश को तीसरे मोर्चे की जरूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस को बड़ी पार्टी होने का घमंड है। उन्होंने संकेत दिया कि वर्ष 2019 के आम लोकसभा चुनावों में सपा का कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होने जा रहा है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में एक न्यूज चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को लगता है कि उनकी पार्टी बड़ी है, हम कुछ भी नहीं। इससे कम से कम अलग पार्टी बनाने का मौका तो मिला। अखिलेश ने कहा कि देश में तीसरे मोर्चे की जरूरत है। भाजपा को कोई पार्टी नहीं हराएगी, बल्कि जनता हराएगी।
विज्ञापन
सपा ने राजस्थान चुनाव में उतारे पांच प्रत्याशी
सपा ने राजस्थान के विधानसभा चुनाव में पांच प्रत्याशियों की एक सूची जारी कर दी है। तिजारा से फजल हुसैन, बानसुर से मुकेश यादव, अलवर ग्रामीण से श्यामलाल, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से सूरजभान धानका और नगर से नेम सिंह फौजदार को टिकट दिया है।