फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav criticizes BJP over development issue.

विदेश दौरे पर भी भाजपा पर हमलावर अखिलेश यादव, बोले- कुचली जा रही है हर विरोधी आवाज

Thu, 21 Jun 2018 11:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 21 Jun 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
 akhilesh yadav criticizes BJP over development issue.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

विदेश दौरे के बावजूद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला जारी है। बृहस्पतिवार को उन्होंने कहा, भाजपा राज में विकास में सर्वाधिक अवरोध पैदा हुए हैं। केंद्र व राज्य सरकार जनहित की एक भी योजना लागू नहीं कर सकी हैं। सपा सरकार के समय गरीबों, किसानों, महिलाओं, नौजवानों, छात्राओं को लाभ देने वाली योजनाएं या तो बंद हो गई हैं या फिर उनका बजट रोक दिया गया है।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा, प्रधानमंत्री अक्सर कहते हैं कि गति से प्रगति है लेकिन जिस भाजपा सरकार की कोई गति ही नहीं है उससे प्रगति की आशा कैसे की जा सकती है ? विकास गति का दूसरा नाम है लेकिन भाजपा ने तो विकास का हर काम रोक दिया है। इसलिए देश अंधेरे में है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, जैसे बच्चे खेलते-खेलते अचानक (स्टेचू बोलकर) यथास्थिति में एक दूसरे को खड़ा कर देते हैं, वही हाल इस सरकार का है। केंद्र सरकार के 5 बजट और राज्य सरकार के 2 बजटों के बावजूद देश की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। प्रगति के हर मानक पर भारत पिछड़ा हुआ है। विडंबना है कि भाजपा नेतृत्व ने देश में असहिष्णुता के साथ बदले की भावना का विस्तार कर प्रशासनिक व्यवस्था को छिन्न-भिन्न किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'पीसीएस मेन्स 2017 पर भाजपा सरकार की मनमानी की पराकाष्ठा'

 akhilesh yadav criticizes BJP over development issue.

उन्होंने कहा, विरोध की हर आवाज को कुचला जा रहा है। इलाहाबाद में छात्रों की गिरफ्तारी फर्जी मुकदमे लगाकर हो रही है। पीसीएस मेन्स 2017  पर भाजपा सरकार की मनमानी की पराकाष्ठा है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह को फर्जी केस में फंसाकर जेल भेजना अलोकतांत्रिक है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार दिलासा दे रही है कि उनकी आमदनी 2022 तक दोगुनी कर देंगे। जनता 2019 में भाजपा का हिसाब-किताब बराबर करने को तैयार बैठी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed