फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav criticizes bjp leaders for speaking controversial language.

'लोकसभा चुनाव के आते ही भाजपा ने तनाव बढ़ाने व समाज को तोड़ने की सजिशें तेज की'

Sun, 09 Dec 2018 12:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 09 Dec 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav criticizes bjp leaders for speaking controversial language.
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा ने समाज को तोड़ने और तनाव पैदा करने की साजिशें तेज कर दी हैं। भाजपा नेता विवादास्पद बयान देकर अशांति फैलाने और अराजक स्थिति पैदा करने में लग गए हैं। भाजपा नेता यह समझने में भयंकर भूल कर रहे हैं कि बुनियादी मुद्दों से ध्यान हटाकर वे मतदाताओं को गुमराह करने में सफल हो जाएंगे।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने जारी किए गए बयान में कहा कि भाजपा नेताओं ने पुराने तौर-तरीकों से जाति-संप्रदाय की राजनीति को अपनाना शुरू किया है। तिल का ताड़ बनाने का यह काम संगठित तरीके से हो रहा है। मोदी सरकार के दौरान नफरत में 500 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। नफरत वाले बयान देने वालों में 90 प्रतिशत भाजपा के नेता हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, सच तो यह है कि भाजपा ने जब से केंद्र और राज्य में सत्ता संभाली है वह राष्ट्रीय मसलों पर कोई ठोस नीति नहीं बना सकी है। उसने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रष्टाचार रुका न आतंकियों पर रोक लगी

सपा अध्यक्ष ने कहा, भाजपा नेतृत्व को पता है कि नोटबंदी और जीएसटी से व्यापक स्तर पर अराजकता पैदा हुई है। नोटबंदी से न भ्रष्टाचार रुका न ही आतंकियों पर रोक लगी। न पत्थरबाजी रुकी और न ही कालाधन खत्म हुआ। जनता को कोई राहत तो मिली नहीं उल्टे महंगाई बढ़ गई। कहा कि भाजपा सरकार ने देश को अन्य देशों के मुकाबले पीछे कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed