फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav congratulates Shatrughan Sinha on win in Loksabha bypoll on Asansol seat.

अखिलेश यादव ने शत्रुघ्न सिन्हा को दी बधाई: बोले- ये ममता के कुशल नेतृत्व की जीत, भाजपा की हार बड़ा संकेत

Sun, 17 Apr 2022 03:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 17 Apr 2022 03:48 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा की जीत को ममता बनर्जी के कुशल नेतृत्व की जीत बताया है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav congratulates Shatrughan Sinha on win in Loksabha bypoll on Asansol seat.
अखिलेश यादव के ट्विटर से ये तस्वीर पोस्ट की गई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर करीब तीन लाख वोटों से जीत दर्ज करने पर शत्रुघ्न सिन्हा को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव की सभी सीटों पर भाजपा की हार बड़ा संकेत है।
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने आसनसोल लोकसभा से 3 लाख से भी अधिक वोटों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी को हराकर जो ऐतिहासिक जीत हासिल की है उसके लिए उन्हें और ममता बनर्जी के कुशल नेतृत्व को हार्दिक बधाई! भाजपा का विधानसभा उपचुनाव की सभी सीटें हारना बड़ा संकेत है।
विज्ञापन

 


चार राज्यों में हुए लोकसभा की एक और विधानसभा की चार सीटों पर भाजपा को करारी हार झेलनी पड़ी है। शनिवार को हुई मतगणना में पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा और बालीगंज विधानसभा सीटें तृणमूल कांग्रेस ने बड़े अंतर से जीती है। वहीं, बिहार की बोचहां विधानसभा सीट राजद और महाराष्ट्र की कोल्हापुर उत्तर एवं छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा सीटें कांग्रेस की झोली में गई हैं। इन सीटों पर 12 अप्रैल को वोट पड़े थे।


आसनसोल लोकसभा सीट तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा से छीनी है। यहां से तृणमूल प्रत्याशी पूर्व भाजपाई शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा की अग्निमित्रा पॉल को 3 लाख से अधिक वोटों से हराया। सिन्हा करीब 3 साल बाद फिर से लोकसभा में कदम रखेंगे। 2019 में भाजपा ने सिन्हा को टिकट नहीं दिया था जिसके बाद वह पहले कांग्रेस और फिर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। आसनसोल सीट भाजपा सांसद रहे बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे से खाली हुई थी।

सुप्रियो ने तृणमूल के टिकट पर पश्चिम बंगाल की बालीगंज विधानसभा सीट पर माकपा की सायरा शाह हलीम को 20 हजार से अधिक वोटों से हराया। भाजपा की केया घोष यहां तीसरे स्थान पर रहीं। यह सीट पहले भी तृणमूल कांग्रेस के पास ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed