फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav congratulate constable toppers

पुलिस भर्ती में 'माई' संयोग, मुख्यमंत्री ने दी सफाई

Sat, 18 Jul 2015 03:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 18 Jul 2015 03:12 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav congratulate constable toppers

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुलिस में इटावा और कन्नौज के ज्यादा लोगों की भर्ती से जुड़े आरोपों पर शुक्रवार को सफाई दी। सीएम ने कहा कि विपक्ष को उनके अच्छे कामों में भी खामियां ढूंढने की आदत हो गई है। इसके बावजूद समाजवादी सरकार प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए लगातार अच्छे काम कर रही है। वहीं, भर्ती में मुस्लिम-यादव समीकरण की भी चर्चा होती रही।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार को सूबे में मेगा प्रोजेक्ट लगाने वाले निवेशकों को लेटर ऑफ कम्फर्ट देने का कार्यक्रम पहले से तय था। इस कार्यक्रम में पुलिस भर्ती परीक्षा में टॉप थ्री महिला अभ्यर्थियों नाजरीन, भावना  और शबनमजहां और पुरुष अभ्यर्थियों में अरुण कुमार यादव, सचिन व सूर्य प्रकाश को भी बधाई देने के लिए खासतौर से बुलवाया गया था।
विज्ञापन


सबसे पहले महिलाओं में टॉप करने वाली मुरादाबाद की नाजरीन व पुरुषों में सीतापुर के अरुण कुमार यादव ने नपे-तुले शब्दों में भर्ती प्रक्रिया को क्लीनचिट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें सपा शासनकाल में 2013 में शुरू की गई इस भर्ती पर शुरू से ही सवाल उठाए जाते रहे हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भर्ती बोर्ड को ओएमआर पर व्हाइटनर या ब्लेड का इस्तेमाल करने वाले युवाओं का रिजल्ट रोकना पड़ा था।

कितनी कठिन परीक्षा के बाद पास हुए हैं ये

akhilesh yadav congratulate constable toppers

मुख्यमंत्री ने भर्ती पर सवाल उठाने वालों को जवाब देने के लिए इन्हीं टॉपर अभ्यर्थियों की प्रतिक्रिया का सहारा लिया। सीएम ने कहा कि लोग कहते हैं कि इटावा की भर्ती हो गई, कन्नौज की हो गई। लोगों को इन टॉपर से पूछना चाहिए कि कहां बेईमानी हुई। कितनी कठिन लिखित और फि जिकल परीक्षा के बाद ये पास हुए हैं। समावजादी सरकार अच्छा काम करती है तो भी विपक्ष उसमें खामियां ढूंढने लगता है। विधानसभा में जवाब देना पड़ता है।

अब तो न जाने क्या-क्या कहने लगे
सीएम ने कहा, एंबुलेंस ने ज्यादा जान बचाई तो विपक्ष ने कहा कि ज्यादा लोग बीमार हो रहे हैं। 1090 में महिलाओं की ज्यादा मदद की तो कहने लगे छेड़खानी बढ़ गई। लैपटॉप दिया तो झुनझुना बताने लगे। लेकिन सवाल उठाने वाले अब डिजिटल इंडिया में बुजुर्ग महिलाओं को लैपटॉप बांट रहे हैं। वाई-फाई दे रहे हैं। वाई-फाई से बगीचे की घास तो काटी नहीं जाएगी या दूध अपने-आप तो आ नहीं जाएगा। किसान के लिए काम करें तो भी सवाल।

अब तो न जाने क्या-क्या कहने लगे। उन्होंने खेती-किसानी को लेकर उनके ज्ञान पर सवाल उठाने वालों पर करारा हमला बोला। कहा- पेड़-पौधों के बारे में मुझे कितनी जानकारी है, यह न पूछें तो ही अच्छा। पूरे प्रदेश में लाखों पेड़-पौधे लगवा दिए। किसानों के लिए लगातार अच्छा काम कर रहे हैं।

मुझे पता है सवाल क्यों खड़े किए जाते हैं
अखिलेश ने कहा, मुझे पता है कि यहां इतने सवाल क्यों खड़े किए जाते हैं। यूपी देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। यहां देश की राजनीति तय होती है। कहा जाता है कि अच्छे काम में थोड़ी बुराई भी निखर आती है। इसका मतलब है कि प्रदेश में अच्छा काम हो रहा है, लोग कहीं कोई छोटी-मोटी बात पा जाते हैं तो मुद्दा बनाने लगते हैं।

...और ‘‘माई’’ संयोग की भी खूब चर्चा

akhilesh yadav congratulate constable toppers

राजनीतिक विश्लेषक समाजवादी पार्टी के सियासी गणित की बात करते हैं तो माई मुस्लिम-यादव (एमवाई-माई) फॉर्मूले को नहीं भूलते। शायद यही वजह है कि जब कार्यक्रम में कांस्टेबल भर्ती के महिला व पुरुष टॉपर का नाम एनाउंस किया गया तो एक बार फिर ‘माई’ लोगों की जुबान पर आ गई। दरअसल, आरक्षी भर्ती में मुस्लिम वर्ग की नाजरीन महिलाओं में और अरुण कुमार यादव पुरुषों में अव्वल रहे हैं।

केंद्र नहीं चाहता समय से पूरी हो मेट्रो
अब तक पीआईबी क्लीयरेंस में देरी पर बचते रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर लखनऊ मेट्रो के पीआईबी क्लीयरेंस पर अड़ंगा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हम पीआईबी क्लीयरेंस का इंतजार कर रहे हैं। मेट्रो गृहमंत्री के क्षेत्र में चलनी है।

उम्मीद है कि क्लीयरेंस मिलेगा लेकिन अब तक रोके पड़े हैं। लगता है कि लोग चाहते हैं कि समय से मेट्रो न चल पाए। पर, मेरी कोशिश है कि मेट्रो समय पर चलाकर दिखाएंगे। हम दूसरे क्षेत्रों में भी मेट्रो चलाना चाहते हैं।

इन योजनाओं की जल्द होगी शुरूआत

akhilesh yadav congratulate constable toppers

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में बताया कि डायल 100 शुरू करने के संबंध में रिपोर्ट मिल गई है। सरकार यह सेवा जल्द शुरू करेगी। यह व्यवस्था केंद्रीयकृत होगी। इसके शुरू होने के बाद कहीं भी कोई घटना होगी, सूचना के 10 से 15 मिनट में पुलिस वहां पहुंच जाएगी। यूपी ऐसा करने वाला पहला राज्य है।

10 पशुओं वाली कामधेनु डेयरी भी जल्द
सीएम ने ऐलान किया कि प्रदेश सरकार जल्द ही 10 पशुओं वाली कामधेनु योजना लॉन्च करेगी। पहले 100 जानवरों की योजना शुरू की गई। इसके बाद इसे 50 और 25 किया गया। अब सरकार छोटे किसानों को भी इसका लाभ दिलाने के लिए इसे 10 पशुओं से भी शुरू करने पर विचार कर रही है। उन्होंने पांच पशुओं के कामधेनु प्रोजेक्ट को व्यावहारिक तौर पर उचित नहीं करार दिया।

बोले सिपाही भर्ती के टॉपर
भर्ती परीक्षा में टॉपर नाजरीन ने कहा कि पुलिस भर्ती पूरी पारदर्शिता के साथ हुई। कोई धांधली नहीं हुई। पुलिस में आकर देश व प्रदेश की सेवा करूंगी। आगे आईएएस और पीसीएस में जाने की कोशिश करूंगी।

वहीं, पुरूष वर्ग में टॉपर अरुण यादव ने कहा कि बड़ी जटिल और लंबी चयन प्रक्रिया से गुजर कर हम चयनित हुए। किसी भी स्तर पर धांधली नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed