योगी सरकार के ढाई साल पूरे होने पर अखिलेश का तंज, 21 परियोजनाओं के उद्घाटन का श्रेय लेना बाकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा सरकार के ढाई साल पूरे होने पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सरकार द्वारा सपा शासनकाल की 21 परियोजनाओं के उद्घाटन का श्रेय लिया जाना लंबित है।
अखिलेश प्रदेश सरकार पर सपा शासनकाल की योजनाओं का उद्घाटन करके वाहवाही लूटने का आरोप लगाते रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर 21 परियोजनाओं के नाम दिए। उन्होंने ट्वीट किया, मान्यवर के सूचनार्थ प्रेषित।
सपा काल में शुरू हुई इन परियोजनाओं के उद्घाटन का श्रेय सरकार द्वारा लिया जाना लंबित है। अखिलेश ने जिन योजनाओं का उल्लेख किया है, उनमें गोमती रिवर फ्रंट, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में 500 बेड का सुपर स्पेशियलिटी चाइल्ड केयर वार्ड, गोरखपुर से देवरिया और देवरिया से सलेमपुर फोर लेन मार्ग शामिल हैं।
इन योजनाओं को भी गिनवाया
इनके अलावा जिन अन्य परियोजनाओं का श्रेय लेना बाकी बताया है, उनमें कैंसर इंस्टीट्यूट, मिर्जापुर रोप वे, केसी घाट सौंदर्यीकरण, राधा-रानी रोप वे, इटावा लॉयन सफारी, आगरा मुगल म्यूजियम, आगरा कैफे, शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज समेत कई प्रमुख योजनाओं हैं।
उधर, राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा करने वाली भाजपा के राज में सीतापुर से बरेली तक सड़क की बुरी स्थिति है।