{"_id":"611cffac8ebc3e79b36f99a4","slug":"akhilesh-yadav-comments-on-yogi-adityanath-pics","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव का योगी पर तंज: बोले- वो निद्रा में लीन नहीं थे बल्कि सोच रहे थे कि जनता के आक्रोश का सामना कैसे किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव का योगी पर तंज: बोले- वो निद्रा में लीन नहीं थे बल्कि सोच रहे थे कि जनता के आक्रोश का सामना कैसे किया जाए
Wed, 18 Aug 2021 06:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 18 Aug 2021 06:10 PM IST
सार
अखिलेश यादव ने ट्वीट किया था कि ये आरोप निराधार है कि ‘माननीय’ सदन में निद्रा में लीन थे। सच तो ये है कि वो इस चिंतन में लीन थे कि उनके समय में प्रदेश की जो दुर्दशा हुई है और उसके कारण जनता में जो असीमित आक्रोश है, उसका सामना कैसे किया जाए और अगले चुनाव में प्रत्याशी कहाँ से लाये जाएं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर ट्वीट करते हुए तंज कसा है कि वो चिंतन कर रहे हैं कि उनके राज में प्रदेश की जो दुर्दशा हुई है उसके कारण जनता में पनपे असीमित आक्रोश का सामना कैसे किया जाए।
विज्ञापन
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें वह विधानसभा में नजर आ रहे हैं।
अखिलेश यादव ने इस पर ट्वीट किया कि ये आरोप निराधार है कि ‘माननीय’ सदन में निद्रा में लीन थे। सच तो ये है कि वो इस चिंतन में लीन थे कि उनके समय में प्रदेश की जो दुर्दशा हुई है और उसके कारण जनता में जो असीमित आक्रोश है, उसका सामना कैसे किया जाए और अगले चुनाव में प्रत्याशी कहाँ से लाये जाएं।
विज्ञापन
ये आरोप निराधार है कि ‘माननीय’ सदन में निद्रा में लीन थे। सच तो ये है कि वो इस चिंतन में लीन थे कि उनके समय में प्रदेश की जो दुर्दशा हुई है और उसके कारण जनता में जो असीमित आक्रोश है, उसका सामना कैसे किया जाए और अगले चुनाव में प्रत्याशी कहाँ से लाये जाएं।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 18, 2021
विज्ञापन
अखिलेश यादव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लगातार हमले करते रहते हैं। उनका कहना है कि प्रदेश की जनता भाजपा से बेहद नाराज है। इस बार सपा यूपी के विधानसभा चुनाव में 400 से भी ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब रहेगी।