फिल्म सिटी पर ट्वीट: अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कसा तंज, कहा- फ्लॉप फिल्म उतरने वाली है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नोएडा में फिल्म सिटी बनाने के यूपी सरकार के एलान और इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक पर तंज कसा है। अखिलेश ने कहा कि उनकी फ्लॉप फिल्म बस उतरने वाली है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अब सपा काल की ‘फ़िल्म सिटी’ का श्रेय लेने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार कैंची लेकर फीता काटने को तैयार खड़ी है पर अब न तो उनके अभिनेता का अभिनय काम आ रहा है, न ही कोई डॉयलाग। उनकी फ्लॉप पिक्चर उतरने वाली है क्योंकि प्रदेश की असली तस्वीर बनाने वालों की एडवांस बुकिंग हो गयी है।
अब सपा काल की ‘फ़िल्म सिटी’ का श्रेय लेने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार कैंची लेकर फ़ीता काटने को तैयार खड़ी है पर अब न तो उनके अभिनेता का अभिनय काम आ रहा है, न ही कोई डॉयलाग. उनकी फ़्लाप पिक्चर उतरनेवाली है क्योंकि प्रदेश की असली तस्वीर बनाने वालों की एडवांस बुकिंग हो गयी है.
विज्ञापन विज्ञापन— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 22, 2020
बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म जगत के लोगों के साथ फिल्म सिटी के प्रारूप पर मंगलवार को अपने आवास पर चर्चा की। इसमें अनुपम खेर व परेश रावल सहित कई नामचीन लोग शामिल हुए।