{"_id":"5ca5d492bdec2213e43a592b","slug":"akhilesh-yadav-comments-on-praveen-nisha-joining-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव बोले, प्रवीण निषाद को शामिल करना भाजपा के लिए घाटे का सौदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव बोले, प्रवीण निषाद को शामिल करना भाजपा के लिए घाटे का सौदा
Thu, 04 Apr 2019 05:18 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 04 Apr 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर से सांसद प्रवीण निषाद के भाजपा में शामिल होने पर ट्वीट किया है कि ये भाजपा के लिए घाटे का सौदा है क्योंकि जनता ने सांसद को नहीं। उनके पीछे एकजुट हुए महागठबंधन को जिताया था। चुनाव में इनकी नैया डूबना तय है।
विज्ञापन
ट्वीट की शुरुआत में उन्होंने कहा कि गोरखपुर से सांसद जी को मठाधीशी का जो झोला भर प्रसाद मिला है। वह उसे पूरा गटक जाएंगे या फिर किसी और से भी बांटेंगे? दरअसल, गोरखपुर के सपा प्रत्याशी रामभुआल निषाद ने निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद पर 50 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा था कि संजय निषाद ने भाजपा में शामिल होने के लिए 50 करोड़ रुपये लिए हैं।
‘विकास’ पूछ रहा है: गोरखपुर में सांसद जी को मठाधीशी का जो झोला भर प्रसाद मिला है, क्या उसे वो पूरा गटक जाएंगे या किसी से बाँटेंगे भी?
विज्ञापन विज्ञापन
ये भाजपा का घाटे का सौदा है क्योंकि जनता ने सांसद को नहीं, उनके पीछे एकजुट महागठबंधन को जिताया था. चुनाव में इन मौसेराें की नैया डूबना तय है. — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 4, 2019