फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav comments on new colour paint of UP CM office.

सीएम ऑफिस का रंग बदलने पर अखिलेश ने योगी सरकार पर कसा तंज, जानें- क्या कहा

Sun, 05 Nov 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 05 Nov 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav comments on new colour paint of UP CM office.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लालबहादुर शास्त्री भवन स्थित सचिवालय एनेक्सी (मुख्यमंत्री कार्यालय) का रंग बदलने पर तंज कसा है। शनिवार को उन्होंने एक बयान में कहा, भाजपा सरकार को समझना चाहिए कि रंग बदलने से विकास नहीं होता बल्कि विकास होने से ही राज्य का रंग बदलता है और तब प्रदेशवासियों का मन भी बदलता है।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा, हमारी सरकार ने मेट्रो रेल, आगरा एक्सप्रेस-वे, जनेश्वर मिश्र पार्क और गोमती रिवर फ्रंट के जरिये राज्य की जनता को विकास के नए रंगों से परिचित कराया था। ये रंग जनता के मन में बस गए हैं। भाजपा ने खुद कुछ करने के बजाय सपा सरकार के कामों को बदनाम करने और जांच के नाम पर अच्छे काम रोकने के अलावा कुछ नहीं किया। जनता भाजपा को अपना रंग 2019 के चुनावों में दिखाएगी।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा, सपा सरकार में जिन जनकल्याणकारी कामों की शुरुआत की गई थी उसे आगे बढ़ाने के बजाय या अपना कोई उल्लेखनीय काम दिखाने के बजाय भाजपा सरकार प्रदेश में पहले रोडवेज बसों का रंग बदलने में लग गई। इससे जी नहीं भरा तो अब सचिवालय एनेक्सी का रंग बदलने में दिनरात एक किए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इमारतों का रंग बदलने से राज्य नहीं बदलता

akhilesh yadav comments on new colour paint of UP CM office.

अखिलेश बोले, भाजपा को समझना चाहिए कि इमारतों का रंग बदलने से राज्य नहीं बदलता। भाजपा ने अपने गलत कामों से प्रदेश को बदरंग कर दिया है।

उन्होंने कहा, भाजपा के इधर जो रंग बदले हैं, उससे जनता को उसके नए-नए रूप देखने-परखने का सुनहरा अवसर अवश्य मिल रहा है। उसका रवैया बदले की भावना से भरा है। भाजपा सरकार ने पहले एम्बुलेंस सेवा 108 और 102 तथा गरीब महिलाओं के लिए पेंशन से ‘समाजवादी‘ शब्द हटाया।

कलाकारों, लेखकों तथा पत्रकारों को दी जाने वाली यशभारती पेंशन रोक दी और हिन्दी, उर्दू तथा संस्कृत विद्वानों को दिए जाने वाले पुरस्कारों के बंटने में भी रोड़े अटका दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed