फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh yadav comments on government for not having testing kits for doctors.

अखिलेश यादव का आरोप, डॉक्टरों के पास न तो पर्याप्त टेस्टिंग किट और न ही पीपीई

Sun, 05 Apr 2020 05:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 05 Apr 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav comments on government for not having testing kits for doctors.
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने की कोशिश में लगे स्वास्थ्य कर्मियों के पास न तो पर्याप्त टेस्टिंग किट्स हैं और न ही पर्याप्त संख्या में पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट) हैं। यहां तक की गरीबों को खिलाने के लिए भोजन भी नहीं है। यही हमारे सामने आज प्रमुख चुनौतियां हैं।

विज्ञापन


वहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रविवार को रात नौ बजे नौ मिनट तक रोशनी करने की अपील पर शेर के सहारे तंज कसा। उन्होंने ट्वीट किया कि सोचो अंदर की रोशनी बुझाकर, कौन पा सका है बाहर के उजाले..।
विज्ञापन

 


बता दें कि अखिलेश यादव इसके पहले भी कोरोना से बचाव के तरीकों पर सवाल उठाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की आलोचना करते रहे हैं।

इसके उलट बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती बसपा विधायकों से इस महामारी से लड़ने में प्रदेश सरकार का साथ देने की अपील की थी जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आभार भी जताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed