फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav comments before Uttar Pradesh Vidhanmandal session.

भाजपा सरकार की ठोको-नीति सुलह के स्थान पर ‘आंतरिक कलह’ का कारण बनी: अखिलेश यादव

Thu, 20 Aug 2020 11:50 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 20 Aug 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav comments before Uttar Pradesh Vidhanmandal session.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

यूपी विधानमंडल का तीन दिवसीय सत्र गुरुवार से शुरू हो गया। पहले दिन समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भाजपा सरकार को निशाने पर लेते धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश में कानून- व्यवस्था की बदहाली व कोरोना पर नियंत्रण न लगा पाने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


इसके पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का ये सत्र कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। सरकार को कोरोना, बेकारी-बेरोजगारी, जातीय उत्पीड़न व बदहाल कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर विपक्ष के साथ अपने लोगों के सवालों का भी जवाब देना होगा। भाजपा सरकार की ठोको-नीति सुलह के स्थान पर ‘आंतरिक कलह’ का कारण बन गयी है।
विज्ञापन

 

उत्तर प्रदेश में अब अपराधी ही सत्ताधीश

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अमर उजाला की एक खबर अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की। उन्होंने कहा कि लगता है कि यूपी में अब अपराध ही सत्ताधीश बन गया है।

उन्होंने ट्वीट किया कि आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर के अपहरण एवं हत्या की घटना दुखद है। भाजपा के राज में प्रदेश की नारी न तो शहरों में सुरक्षित है, न बस्ती, न गाँव में। प्रतीत होता है कि अब उत्तर प्रदेश में अपराध ही सत्ताधीश बन गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed