{"_id":"5b92a46c867a557f6b0b7a12","slug":"akhilesh-yadav-comment-on-bjp-government-for-crime-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी डायल 100 व 1090 वीमेन पावरलाइन को बनाया बीजेपी सरकार ने निष्प्रभावी: अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी डायल 100 व 1090 वीमेन पावरलाइन को बनाया बीजेपी सरकार ने निष्प्रभावी: अखिलेश यादव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 07 Sep 2018 09:46 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव व योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आ गई है। पुलिस का इकबाल खत्म हो चुका है। सपा सरकार में शुरू की गई यूपी डायल 100 व 1090 वीमेन पावरलाइन जैसी व्यवस्थाओं को भाजपा सरकार ने निष्प्रभावी बना दिया है।
विज्ञापन
अखिलेश ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है, हत्या, लूट, अपहरण की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। महिलाओं और बच्चियों को रोज अपमानजनक स्थितियों से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बलात्कार की घटनाओं से विदेशों तक में प्रदेश की बदनामी हो रही है। इलाहाबाद के सोरांव थाने के विगहिया गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। राजधानी में हत्या और लूट की घटनाएं रोजाना की आम बात है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष ने कहा, मुख्यमंत्री ने एलान किया था कि अब अपराधी या तो जेल में होंगे या प्रदेश छोड़कर चले जाएंगे। डेढ़ वर्ष होने को है, अपराधी न तो बाहर गए न जेलों में। वे सक्रिय रूप से आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं। पुलिस पर भी हमलावर हैं।
भाजपा ने ‘बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ’ का नारा तो दिया, पर हकीकत में बेटियां अब स्कूल-कॉलेज जाने से डरती हैं क्योंकि शोहदों ने उनकी जिंदगी तबाह कर दी है। अखिलेश ने दावा किया कि 2019 में भाजपा के विरोध में परिणाम आएगा।