{"_id":"bb02f45a99267e5778e187c57ab1452e","slug":"akhilesh-yadav-changes-dept-of-ministers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के मंत्रियों पर गिरी चुनाव में हार की गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के मंत्रियों पर गिरी चुनाव में हार की गाज
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 18 Jun 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में हार की गाज मंगलवार को प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों पर गिर गई। अखिलेश ने चुनाव में हार के जिम्मेदार कई मंत्रियों पर कठोर कार्रवाई की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मनोरंजन कर राज्यमंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन परांडेय को बर्खास्त कर दिया जबकि 16 मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किए गए हैं।
विज्ञापन
सात कैबिनेट मंत्रियों और एक राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का कद घटा दिया गया। पांच मंत्रियों को अहमियत वाले विभाग देकर पुरस्कृत किया गया है।
पांच मंत्री अब सीधे मुख्यमंत्री को रिपोर्ट करेंगे। फेरबदल के बाद मुख्यमंत्री के पास विभागों की संख्या 51 से बढ़कर 57 हो गई है।
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने दो दिन पहले ही अखिलेश सरकार के मंत्रियों के साथ लंबी बैठक कर उन्हें कड़ी फटकार लगाई थी।