आगरा नहीं आए ओबामा, अखिलेश मिलने पहुंचे दिल्ली!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित खास समारोह में भाग लिया। दिल्ली में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा के लिए खास डिनर पार्टी आयोजित की गई।
इस डिनर पार्टी में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी बराक ओबामा से मिलने पहुंचे। ओबामा के साथ डिनर करने के बाद अखिलेश यादव ने फेसबुक पर अपनी खुशी भी जाहिर की।
अखिलेश ने कहा 'राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ डिनर करने का मौका मिला हालांकि हम ताजमहल में उनका स्वागत नहीं कर पाए। पीपुल टू पीपुल रिलेशनशिप का हिस्सा बनना बहुत अद़भुत था। ये दुनिया के दो सबसे महान लोकतंत्रों की मुलाकात थी।
आज ही आना था ओबामा को आगरा
अमेरिकी राष्ट्रपति को 27 जनवरी को ही आगरा पहुंचना था। कुछ निजी कारणों की वजह से आगरा की उनकी यात्रा को स्थगित किया गया। आगरा में ओबामा और उनकी पत्नी ताजमहल को देखने वाले थे।
यहां पर उनका स्वागत सीएम अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिपंल यादव करने वाली थी। अखिलेश ने इस बात को लेकर खेद भी जताया है कि वो बराक ओबामा का यहां स्वागत नहीं कर पाए।
सीएम अखिलेश के लिए ये बहुत बड़ा अवसर था। चाहे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा यूपी नहीं आ सके मगर मुख्यमंत्री ने दिल्ली जाकर उनसे मुलाकात जरूर कर ली।