फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav attacks Yogi government says 2022 election is the last opportunity to save democracy

यूपी: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, कहा-लोकतंत्र बचाने का अंतिम अवसर है वर्ष 2022 का चुनाव

Sat, 24 Jul 2021 12:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 24 Jul 2021 12:24 AM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में 350 सीटें का लक्ष्य पाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं को रात-दिन काम करना पड़ेगा। वर्तमान में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार जनविरोधी है। मोदी सरकार नए कृषि कानूनों के जरिए किसानों का भविष्य खराब कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav attacks Yogi government says 2022 election is the last opportunity to save democracy
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र को बचाने का अंतिम अवसर वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव है। भाजपा ने जनता का चार वर्ष से अधिक समय बर्बाद कर दिया है। उसकी चालों से सभी को सावधान रहना है। 
विज्ञापन


भाजपा राग-द्वेष से सरकार चला रही है और विधानसभा चुनाव आने तक वह कई रंग दिखाएगी। यादव ने ये बातें शुक्रवार को डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में कार्यकर्ताओं से कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में 350 सीटें का लक्ष्य पाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं को रात-दिन काम करना पड़ेगा। वर्तमान में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार जनविरोधी है। मोदी सरकार नए कृषि कानूनों के जरिए किसानों का भविष्य खराब कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे खेत का मालिकाना अधिकार किसानों के हाथ से निकल जाएगा।  सरकार ने मंडी व्यवस्था की उपेक्षा की है। किसानों को उसकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) नहीं मिल रहा है। किसानों की आय दोगुनी होने की कोई संभावना नहीं है। पर, कुछ पूंजीपतियों की दौलत जरूर कई गुना बढ़ गई है। 

यह कौन सी अर्थव्यवस्था है, जो देश को खोखला कर रही है। देश में बेकारी की समस्या बढ़ती जा रही है। सरकार की दोषपूर्ण नीतियों से करोड़ों लोगों का नुकसान हुआ है। भाजपा के पूंजीपति मुनाफे में कैसे पहुंचे इसकी जांच होनी चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed