{"_id":"6085133cb361677d63782a0b","slug":"akhilesh-yadav-attacked-on-government-says-symbol-of-failure-of-black-marketing-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कोरोना : अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, कहा-कालाबाजारी सरकार की नाकामी का प्रतीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कोरोना : अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, कहा-कालाबाजारी सरकार की नाकामी का प्रतीक
Sun, 25 Apr 2021 12:29 PM IST
शाहरुख खान
पीटीआई, लखनऊ
पीटीआई, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:29 PM IST
सार
सपा प्रमुख ने रविवार को ट्वीट के जरिये अपनी मांग रखी। उन्होंने ट्वीट में कहा 'सपा की मांग, मुफ्त जांच, मुफ्त टीका, मुफ्त इलाज। अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा 'कोरोना के भयावह काल में जब उत्तर प्रदेश और देश दवाओं एवं ऑक्सीजन तक के लिए तड़प रहा है, कालाबाजारी की खबरें सरकार की नाकामी का प्रतीक हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर नाकामी का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार से कोविड-19 की मुफ्त जांच, मुफ़्त टीका और के मरीजों के मुफ्त इलाज की मांग की है।
सपा प्रमुख ने रविवार को ट्वीट के जरिये अपनी मांग रखी। उन्होंने ट्वीट में कहा 'सपा की मांग, मुफ्त जांच, मुफ्त टीका, मुफ्त इलाज। अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा 'कोरोना के भयावह काल में जब उत्तर प्रदेश और देश दवाओं एवं ऑक्सीजन तक के लिए तड़प रहा है, कालाबाजारी की खबरें सरकार की नाकामी का प्रतीक हैं।
उन्होंने कहा, 'सपा टीके के दामों में एकरूपता की जगह देशभर में त्वरित व मुफ्त टीकाकरण की मांग करती है।' इससे पहले, शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के किसी भी निजी या सरकारी कोविड अस्पताल में चिकित्सीय ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न अखबारों के संपादकों के साथ ऑनलाइन बातचीत के दौरान यह भी कहा कि राज्य सरकार विभिन्न संस्थानों के साथ मिलकर इस जीवन रक्षक गैस के संबंध में ऑडिट करेगी।

Trending Videos
उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसी भी कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। समस्या कालाबाजारी और जमाखोरी की है, जिससे सख्ती से निपटा जाएगा। हम आईआईटी कानपुर, आईआईएम लखनऊ और आईआईटी बीएचयू के साथ मिलकर ऑक्सीजन का एक ऑडिट करने जा रहे हैं ताकि इसकी उचित निगरानी हो सके।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोविड-19 के हर मरीज को ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं पड़ती और इस बारे में जागरुकता फैलाने के लिए मीडिया से सहयोग की अपेक्षा है।