फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav attacked on central government about decision to open Sainik School

अखिलेश यादव का सैनिक स्कूल खोलने के फैसले पर हमला, कहा-सरकार रच रही षड्यंत्र

Mon, 01 Feb 2021 11:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 01 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav attacked on central government about decision to open Sainik School
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : एएनआई
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि केंद्रीय वित्तमंत्री के बजट में गरीबों, महिलाओं, किसानों, युवाओं और मध्यम वर्ग के लोगों को राहत के नाम पर कुछ नहीं मिला है। 
विज्ञापन


कर्ज और राष्ट्रीय संपति बेचकर सत्ता सुख भोगने के जुगाड़ की साजिश को परवान चढ़ाया गया है। यह बजट दिशाहीन और निराशाजनक है। डबल इंजन की सरकार को भी एक तरह से झटका दिया गया है। उन्होंने सवा किया कि क्या इस बजट से 5 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकेगी?
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इस बजट के माध्यम से कई राज्यों में होने वाले आगामी चुनावों के लिए थोथे वादों का पिटारा खोला है। रेल, रोड, पुल, बीमा, बंदरगाह, एयरपोर्ट और बैंक तक को बेचने की तैयारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


100 सैनिक स्कूल खुलेंगे और उनमें भी एनजीओ का सहयोग लेने की बात है। आरएसएस को इसमें भागीदार बनाने का यह षड्यंत्र है। सौहार्द, किसान-मजदूर के सम्मान, महिला युवा के मान और अभिव्यक्ति की पुनर्स्थापना के लिए कुछ प्रावधान किए जाने की अपेक्षा थी, पर ऐसा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed