{"_id":"60d22ba1d9454c037d1a465a","slug":"akhilesh-yadav-attack-on-yogi-government-says-corona-patients-died-due-to-wrong-policies-of-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, कहा-भाजपा की गलत नीतियों से हुई कोरोना के मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, कहा-भाजपा की गलत नीतियों से हुई कोरोना के मरीजों की मौत
Tue, 22 Jun 2021 11:57 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:57 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मरीजों के इलाज से लेकर विकास कार्यों तक भाजपा झूठ बोल रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का प्रचार किया गया, लेकिन हकीकत अलग है। इस एक्सप्रेस-वे की सड़क पर उकरौरा गांव के पास बड़ा गड्ढा बन गया है।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की गलत नीतियों की वजह से कोरोना से बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई। विशेषज्ञों की चेतावनी की उपेक्षा की गई। इसका नतीजा रहा कि कोरोना की दूसरी लहर में लोगों ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।
उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज से लेकर विकास कार्यों तक भाजपा झूठ बोल रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का प्रचार किया गया, लेकिन हकीकत अलग है। इस एक्सप्रेस-वे की सड़क पर उकरौरा गांव के पास बड़ा गड्ढा बन गया है।
पहली बारिश में बिना कोई गाड़ी चले गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ में 50 से अधिक जगहों पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे टूट गया। यह घटिया गुणवत्ता से निर्माण कार्य का नमूना है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में 325 किमी लंबाई के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को बनाने में महज दो वर्ष ही लगा था।
विज्ञापन
हमीरपुर जाएगा सपा प्रतिनिधिमंडल
समाजवादी पार्टी का आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 24 जून को हमीरपुर के ग्राम खड़ाखर में छेड़खानी की शिकार युवती के घर जाएगा। आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे क्षुब्ध युवती ने आत्महत्या कर ली। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के जिलाध्यक्ष राज बहादुर पाल, एमएलसी रमेश मिश्रा, पूर्व विधायक शिव चरन प्रजापति, उर्मिला राजपूत, रामाधार सिंह राजपूत, अंबेश कुमारी, पुष्पेंद्र यादव, मोहम्मद इदरीश खां शामिल हैं।