फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav attack cm yogi adityanath on gyanvapi issue

अखिलेश यादव बोले: सीएम आवास की दीवारें चिल्ला-चिल्ला कर रह रही हैं, हमें गंगा जल से क्यों धुलवाया गया

Mon, 31 Jul 2023 08:51 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 31 Jul 2023 08:51 PM IST
सार

ज्ञानवापी मसले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धुलवाने पर प्रश्न उठाया। 

विज्ञापन
akhilesh yadav attack cm yogi adityanath on gyanvapi issue
योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ज्ञानवापी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राय पर पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास की दीवारें चिल्ला-चिल्ला कर रह रही हैं कि हमें गंगा जल से क्यों धुलवाया गया। वर्ष 2017 में जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएम की कुर्सी संभाली थी तो अखिलेश यादव का कहना है कि योगी ने मुख्यमंत्री के कालीदास मार्ग स्थित आवास को गंगाजल से धुलवाया था। अखिलेश मानते हैं कि पिछड़ा वर्ग के सीएम के आवास में रहने के चलते योगी ने वहां गंगाजल छिड़कवाया। यहां बता दें कि सीएम ने कहा है कि ज्ञानवापी की दीवारें चिल्ला-चिल्लाकर इसके मंदिर होने का प्रमाण दे रही हैं।

विज्ञापन


बरेली में जिसने दंगा रोका उसी अधिकारी को हटाया

 अखिलेश यादव ने कहा कि बरेली में भाजपा के लोग दंगा कराना चाहते थे। जिस अधिकारी ने दंगा होने से रोका, उसे सरकार ने हटा दिया। उत्तर प्रदेश में जो कानून व्यवस्था की बात करता है, उसे भ्रष्ट भाजपा सरकार बर्खास्त कर देती है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि भाजपा ने सिर्फ नारे दिए हैं। कोई काम नहीं किया है। भारत सिर्फ बातों से नहीं ठोस कामों से बदलेगा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन भाजपा के एनडीए गठबंधन को हराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत की पहचान सामाजिक सद्भाव, भाईचारा, हिन्दू-मुस्लिम एकता से है। भाजपा नकारात्मक राजनीति कर रही है। देश की हालत बेहद खराब है। मणिपुर के मुद्दे पर सरकार चुप है। समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन में शामिल दलों को साथ लेकर भाजपा को हराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed