फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav attack bjp on dadri issue

'चालू और होशियार लोगों से जरा बचकर रहिए'

Sat, 10 Oct 2015 09:24 PM IST
Updated Sat, 10 Oct 2015 09:24 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav attack bjp on dadri issue

यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने परोक्ष रुप से बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि राजनीति में उन लोगों से बचकर रहने की जरूरत है जिनके एजेंडे में चालूपन और होशियारी भरी पड़ी है।

विज्ञापन


यह बात उन्होंने अपने आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में कही। बुधवार को अपने सरकारी आवास पर हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में उर्दू विषय में हर जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 189 छात्र-छात्राओं को 5100 रुपये का चेक, स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने बीजेपी पर सीधी टिप्पणी तो कोई नहीं की लेकिन इशारों ही इशारों में उन्होंने अपनी पूरी बात कह दी।

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 'चालू' और 'होशियार' लोग नए-नए मुद्दे लाते हैं। वे सरकार की योजनाओं से ध्यान हटाकर उनका दिमाग दूसरी तरफ लगाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह माह पहले कुछ और मुद्दा थे, अब दूसरे हैं। भले की केंद्र सरकार मेक इन इंडिया, स्वच्छता, डिजिट इंडिया की बात कर रही हो लेकिन यूपी में मुद्दे अलग हैं। उन्होंने कहा कि असली सत्ता यूपी से होकर जाती है।

आने वाले चुनाव में तय होगा किसकी सरकार बनेगी। एक तरफ सेकुलर और सोशलिस्ट हैं, जो जोडऩे की बात करते हैं, हिंदी-उर्दू का सम्मान करते हैं और दूसरी तरफ वे लोग हैं जिनका विकास से कोई मतलब नहीं है।

मिलेंगे उर्दू टॉपरों को भी लैपटॉप

akhilesh yadav attack bjp on dadri issue

परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले टॉपर छात्र-छात्राओं से उन्होंने कहा कि भविष्य उनका है। आज वह सम्मान कर रहे हैं, हो सकता है कल पूरा देश उनका सम्मान करे।

उन्होंने उर्दू के टॉपरों को लैपटॉप देने की भी घोषणा भी की। उन्होंने दादरी कांड को लेकर आजम खां के यूएनओ जाने का जिक्र तो नहीं किया लेकिन इशारों ही इशारों में देश के अंदरूनी मामलों का समाधान खुद ढूंढने पर जोर दिया।

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी कितना भी अच्छा काम करें, कुछ लोग कमी जरूर निकालते हैं। कुछ लोग बदायूं कांड को कहां तक ले गए ? किस मौके पर और किस जगह पर उन्हें जवाब नहीं देना पड़ा ? सच्चाई क्या निकली ?

घटना दुखद थी लेकिन उन संस्थाओं को सच्चाई स्वीकार करनी चाहिए थी, जो इसे लेकर दूर तक गए। उन्होंने कहा कि देश की अंदरूनी बातों का समाधान खुद ढूंढना पड़ेगा। दुनिया के बराबर खड़ा होने के लिए बड़े दिल का होना पड़ेगा। कुछ चीजों को भूलना पड़ेगा।

सीएम ने कहा कि हिंदी और उर्दू देश को जोड़ती हैं, ये आजादी की लड़ाई की भाषाएं हैं, गरीब, किसानों, मजदूरों की भाषाएं हैं। देश की तरक्की मातृभाषा के सम्मान से हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed