{"_id":"5ae350c24f1c1b86098b6d9a","slug":"akhilesh-yadav-asked-how-the-government-will-double-the-farmer-s-income","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने पूछा, क्या यही किसानों की आय दोगुना करने का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने पूछा, क्या यही किसानों की आय दोगुना करने का मंत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की जिंदगी तबाह है। प्रदेश में 50 फीसदी से ज्यादा क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद नहीं हो रही है। केंद्र प्रभारियों से सांठगांठ कर बिचौलिये मोटा मुनाफा कमा रहे है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्रों पर किसानों से 60 से 80 रुपये पल्लेदारी और उतरवाई के नाम पर वसूले जा रहे हैं। प्रभारी बिचौलियों के साथ मिलकर समर्थन मूल्य 1735 की जगह 1500 रुपये क्विंटल से कम पर खरीदकर किसानों का शोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्रों पर न तो पेयजल की व्यवस्था है और न ही धूप से बचाव के लिए साधन । गरीबों के लिए केंद्रों पर बोरे भी नहीं हैं। अखिलेश ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री चौपाल के बहाने किसानों को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन
किसानों की दिलचस्पी किसी गांव में एक रात सोने वाली सरकार में नहीं बल्कि समस्याओं का समाधान करने वाली सरकार में है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। क्या यही 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का मंत्र है?