{"_id":"615dc56a8ebc3e87517e6d7d","slug":"akhilesh-yadav-and-satish-mishra-will-visit-lakhimpur-kheri-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव और सतीश मिश्रा कल लखीमपुर खीरी जाएंगे, किसानों के परिजनों से करेंगे मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव और सतीश मिश्रा कल लखीमपुर खीरी जाएंगे, किसानों के परिजनों से करेंगे मुलाकात
Wed, 06 Oct 2021 09:26 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 06 Oct 2021 09:26 PM IST
सार
किसानों का मामला होने के कारण सपा और बसपा इस प्रकरण में पीछे नहीं रहना चाहती हैं और स्थानीय कार्यकर्ताओं को भी कहा है कि पूरे प्रकरण पर नजर रखी जाए। वहीं अखिलेश इस दौरान स्थानीय किसानों से बातचीत भी करेंगे।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा भी बृहस्पतिवार को लखीमपुर खीरी रवाना होंगे। दोनो नेता तिकुनिया प्रकरण में मृतकों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। किसानों का मामला होने के कारण सपा और बसपा इस प्रकरण में पीछे नहीं रहना चाहती हैं और स्थानीय कार्यकर्ताओं को भी कहा है कि पूरे प्रकरण पर नजर रखी जाए। वहीं अखिलेश इस दौरान स्थानीय किसानों से बातचीत भी करेंगे।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को लखीमपुर खीरी जाएंगे। वह घटना में मारे गए दोनों किसानों और पत्रकार के आवास पर जाकर श्रद्धांजलि देंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत वह एक बजे किसान नक्षत्र सिंह के धौरहरा के लहबड़ी स्थित आवास पर जाकर श्रद्धांजलि देंगे। परिजनों से मुलाकात करेंगे। यहां से 2.15 बजे पत्रकार रमन कश्यप को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर जोंगे। इसी तरह 3.45 बजे किसान लवप्रीत सिंह के पलिया स्थित आवास पर जाकर श्रद्धांजलि देंगे।
विज्ञापन
दरअसल तीन अक्टूबर को तिकुनिया में बवाल के बाद रात को ही सतीश मिश्रा वहां के लिए रवाना हो रहे थे पर उनके आवास पर भारी पुलिस बल तैनात कर उन्हें वहां जाने से रोक दिया गया था। बाद में उन्हें नोटिस भी जारी किया गया जिसके चलते मिश्रा लखीमपुर नहीं जा सके थे। इस पूरे प्रकरण में जहां कांग्रेस ने वहां जाने के लिए पूरी ताकत लगाई तो सपा भी इस मामले को गंभीरता से लिया। किसानों का मामला होने के कारण बसपा इस प्रकरण में पीछे नहीं रहना चाहती है और स्थानीय कार्यकर्ताओं को भी कहा है कि पूरे प्रकरण पर नजर रखी जाए।
विज्ञापन