{"_id":"6159a43d8ebc3e0df63dab66","slug":"akhilesh-yadav-and-priyanka-gandhi-tweet-on-lakhimpur-khiri-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को गाड़ी से टक्कर मारने का आरोप: प्रियंका गांधी बोलीं- किसानों से नफरत करती है भाजपा, अखिलेश बोले- इस्तीफा दें मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को गाड़ी से टक्कर मारने का आरोप: प्रियंका गांधी बोलीं- किसानों से नफरत करती है भाजपा, अखिलेश बोले- इस्तीफा दें मुख्यमंत्री
Sun, 03 Oct 2021 06:52 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 03 Oct 2021 06:52 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ी से टक्कर मारने के आरोप पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे भाजपा का अहंकार करार दिया है। वहीं, प्रियंका गांधी ने भी फेसबुक पर अपना आक्रोश जारी किया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखीमपुर खीरी में भाजपा नेता द्वारा प्रदर्शन कर रहे किसानों को कार टक्कर मारने के आरोप पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग की है। अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि लखीमपुर खीरी में भाजपाइयों द्वारा गाड़ी से रौंदे जाने की घटना में गंभीर रूप से घायल किसान नेता श्री तेजिंदर सिंह विर्क जी से अभी थोड़ी बात हो पाई। उनकी अति गंभीर स्थिति को देखते हुए सरकार तुरंत उन्हें सर्वोत्तम इलाज उपलब्ध कराए। बस एक माँग मुख्यमंत्री इस्तीफ़ा दें।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट के जरिए कहा कि भाजपा देश के किसानों से कितनी नफ़रत करती है? उन्हें जीने का हक नहीं है? यदि वे आवाज उठाएँगे तो उन्हें गोली मार दोगे, गाड़ी चढ़ाकर रौंद दोगे? बहुत हो चुका। ये किसानों का देश है, भाजपा की क्रूर विचारधारा की जागीर नहीं है। किसान सत्याग्रह मजबूत होगा और किसान की आवाज और बुलंद होगी।
विज्ञापन
इसके पहले अखिलेश यादव ने ट्वीट किया था कि कृषि कानूनों का शांतिपूर्ण विरोध कर रहे किसानों को भाजपा सरकार के गृह राज्यमंत्री के पुत्र द्वारा, गाड़ी से रौंदना घोर अमानवीय और क्रूर कृत्य है। उत्तर प्रदेश दंभी भाजपाइयों का ज़ुल्म अब और नहीं सहेगा। यही हाल रहा तो उप्र में भाजपाई न गाड़ी से चल पाएंगे, न उतर पाएंगे।
विज्ञापन
बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि गृह राज्य मंत्री टेनी के बेटे ने अपनी गाड़ी से तीन किसानों को कुचल कर मार डाला है। वहीं बढ़ते मामले के देखते हुए डीजीपी मुकुल गोयल ने एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार को फौरन मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना में दो किसानों की मौत हुई है जबकि एक घायल हुआ है।