फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav and Priyanka Gandhi tweet on Lakhimpur khiri incident.

किसानों को गाड़ी से टक्कर मारने का आरोप: प्रियंका गांधी बोलीं- किसानों से नफरत करती है भाजपा, अखिलेश बोले- इस्तीफा दें मुख्यमंत्री

Sun, 03 Oct 2021 06:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 03 Oct 2021 06:52 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ी से टक्कर मारने के आरोप पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे भाजपा का अहंकार करार दिया है। वहीं, प्रियंका गांधी ने भी फेसबुक पर अपना आक्रोश जारी किया है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav and Priyanka Gandhi tweet on Lakhimpur khiri incident.
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखीमपुर खीरी में भाजपा नेता द्वारा प्रदर्शन कर रहे किसानों को कार टक्कर मारने के आरोप पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग की है। अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि लखीमपुर खीरी में भाजपाइयों द्वारा गाड़ी से रौंदे जाने की घटना में गंभीर रूप से घायल किसान नेता श्री तेजिंदर सिंह विर्क जी से अभी थोड़ी बात हो पाई। उनकी अति गंभीर स्थिति को देखते हुए सरकार तुरंत उन्हें सर्वोत्तम इलाज उपलब्ध कराए।  बस एक माँग मुख्यमंत्री इस्तीफ़ा दें।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट के जरिए कहा कि भाजपा देश के किसानों से कितनी नफ़रत करती है? उन्हें जीने का हक नहीं है? यदि वे आवाज उठाएँगे तो उन्हें गोली मार दोगे, गाड़ी चढ़ाकर रौंद दोगे? बहुत हो चुका। ये किसानों का देश है, भाजपा की क्रूर विचारधारा की जागीर नहीं है। किसान सत्याग्रह मजबूत होगा और किसान की आवाज और बुलंद होगी।
विज्ञापन


इसके पहले अखिलेश यादव ने ट्वीट किया था कि कृषि कानूनों का शांतिपूर्ण विरोध कर रहे किसानों को भाजपा सरकार के गृह राज्यमंत्री के पुत्र द्वारा, गाड़ी से रौंदना घोर अमानवीय और क्रूर कृत्य है। उत्तर प्रदेश दंभी भाजपाइयों का ज़ुल्म अब और नहीं सहेगा। यही हाल रहा तो उप्र में भाजपाई न गाड़ी से चल पाएंगे, न उतर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि गृह राज्य मंत्री टेनी के बेटे ने अपनी गाड़ी से तीन किसानों को कुचल कर मार डाला है। वहीं बढ़ते मामले के देखते हुए डीजीपी मुकुल गोयल ने एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार को फौरन मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना में दो किसानों की मौत हुई है जबकि एक घायल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed