फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav and Keshav Prasad Maurya comments on Ayodhya rape case.

अयोध्या में दरिंदगी पर सियासी तीर: अखिलेश ने लगाया बदनीयती का आरोप, केशव बोले - उन्हें वोट बैंक की चिंता

Mon, 05 Aug 2024 12:31 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 05 Aug 2024 12:31 AM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक दूसरे पर अयोध्या दुष्कर्म कांड को लेकर सियासी तीर चलाए। अखिलेश यादव ने कोर्ट से पीड़िता के परिजनों की सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav and Keshav Prasad Maurya comments on Ayodhya rape case.
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में 12 साल की बेटी के साथ दरिंदगी के मामले में लगातार सियासी तीर चल रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स के माध्यम से कहा कि बलात्कार पीड़िता के लिए सरकार अच्छे-से-अच्छा इलाज का प्रबंध कराए। बालिका के जीवन की रक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है।

विज्ञापन


अखिलेश ने आगे लिखा कि न्यायालय से विनम्र आग्रह है कि स्वत: संज्ञान लेकर स्थिति की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए अपने पर्यवेक्षण में पीड़िता की हरसंभव सुरक्षा सुनिश्चित करवाए। उन्होंने कहा कि बदनीयत लोगों का इस तरह की घटनाओं का राजनीतिकरण करने का मंसूबा कभी कामयाब नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


इस पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार करते हुए लिखा कि कांग्रेस के मोहरा अखिलेश यादव निषाद समाज की पीड़ित बेटी के मामले में पहले आप (सपा अध्यक्ष) पीडीए भूल डीएनए और अब न्यायालय की बात कर गुमराह न करें। उन्होंने लिखा कि अखिलेश को वोट बैंक के नाराज होने की चिंता है। प्रदेशवासियों को दोषी को दंड और पीड़ित को न्याय दिलाने की अपेक्षा है। सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा प्रमुख को कार्रवाई पर भरोसा नहीं, तो खुद करें जांच : ओमप्रकाश राजभर
सुभासपा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी सोशल मीडिया पर कहा कि आज प्रदेश में एनडीए की सरकार है। इस सरकार को बुल्डोजर सरकार कहते हैं। अपराधी इस सरकार से डरते हैं। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सरकार को लोग गुंडों की सरकार कहते थे और प्रदेश की एनडीए की सरकार को लोग बुलडोजर सरकार कहते हैं। इस सरकार से अपराधी डरते हैं। सपा की सरकार में अपराधी बेखौफ होकर घूमते थे। अपराधियों को संरक्षण मिलता था। अगर सपा प्रमुख को सरकार की कार्रवाई पर भरोसा नहीं है तो उन्हें खुद इस विषय पर जांच कर लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed