{"_id":"5b49c6e74f1c1b45748b49c7","slug":"akhilesh-yadav-and-dinesh-sharma-blame-each-other-for-new-projects-inauguration","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेडिट वार: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने दिया अखिलेश यादव को जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेडिट वार: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने दिया अखिलेश यादव को जवाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 14 Jul 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव और दिनेश शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में योजनाओं का क्रेडिट लेने को लेकर मची होड़ में बयानबाजी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार सुबह अखिलेश यादव की प्रेस कॉफ्रेंस के बाद डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन
उन्होंने अखिलेश यादव के हर आरोप का जोरदार जवाब देते हुए कहा कि शिलान्यास कर देने भर से योजना पूरी नहीं हो जाती। सपा पर आरोप लगाते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि योगी सरकार की योजना को ट्वीटर पर अपनी योजना बताया जा रहा है। विपक्ष के बयानों से उनकी हताशा व निराशा साफ जाहिर हो रही है। सैमसंग प्रोजेक्ट में सिर्फ शिलान्यास किया गया, काम नहीं। हमारी सरकार ने संकल्प लिया है कि सरकार शिलान्यास ही नहीं काम भी पूरा करेगी।
विज्ञापन
पढ़ें- 'मुख्यमंत्री योगी ने दिया पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में प्रधानमंत्री मोदी को धोखा'
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को लेकर दिनेश शर्मा ने बताया कि सपा सरकार ने केवल 32 प्रतिशत जमीन का अधिग्रहण किया था। इसके अलावा उनकी टेंडर लागत भी 7 प्रतिशत ज्यादा आयी थी। बताते चलें कि योगी सरकार द्वारा किया गया है कि उनकी सरकार ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के काम को 1515 करोड़ रुपए कम में पूरा करने का लक्ष्य बनाया है।
योगी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा अब तक के कार्यकाल में प्रदेश में विकास ने नई ऊंचाईयों को छुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना, मेट्रो, अमृत योजना और स्मार्ट सिटी के क्षेत्र में जबरदस्त काम हुआ है। यही नहीं, इन्वेस्टर्स समिट के जरिए प्रदेश में निवेश के नए रास्ते खोले गए।
अब 65 प्रतिशत मोबाइल का निर्माण उत्तर प्रदेश में होगा। साथ ही युवाओं को रोजगार देने के लिए अब तक 633 रोजगार मेलों का आयोजन किया गया है। सड़क और कौशल विकास योजना के तहत अब तक करीब 2 लाख युवाओं को स्वरोजगार दिया जा चुका है।