फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav allegation on BJP government is anti farmer and poor have no intention to benefit

भाजपा पर आरोप: अखिलेश यादव ने कहा- गरीब विरोधी है ये सरकार, किसानों को फायदा पहुंचाने की इनकी मंशा ही नहीं

Sat, 14 May 2022 09:40 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ। 
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 14 May 2022 09:40 PM IST
सार

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की मंशा किसानों को फायदा पहुंचाने की न कभी थी और न है। ये सरकार गरीब विरोधी है। चुनाव खत्म होने के बाद किसानों से सम्मान निधि की राशि वापस किए जाने की नोटिस जारी हो रही हैं। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav allegation on BJP government is anti farmer and poor have no intention to benefit
सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब विरोधी है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेवाई) में गेहूं का कोटा रद्द करने का निर्णय हो गया है। जून महीने से गरीबों को गेहूं की जगह चावल बंटेगा। अभी तक तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल बांटने का ढिंढोरा पीटा जा रहा था। चुनाव खत्म होने के बाद किसानों से सम्मान निधि की राशि वापस किए जाने की नोटिस जारी हो रही हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस बार गेहूं खरीद में किसानों के हितों के ऊपर उद्योगपतियों के लाभ को प्राथमिकता दी। गेहूं की सरकारी खरीद की जगह पांच बड़ी कंपनियों को गेहूं बिकवा दिया गया। उत्तर प्रदेश में गेहूं खरीद का लक्ष्य 60 लाख मीट्रिक टन था जबकि मात्र 2.35 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई। इसके परिणाम स्वरूप बाजार में आटा और महंगा होगा। इससे बड़े उद्योगपतियों और उनकी कंपनियों का मुनाफा बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की मंशा किसानों को फायदा पहुंचाने की न कभी थी और न है। अगर गेहूं का लाभकारी मूल्य देना चाहती तो न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कम से कम 2500 रुपए प्रति क्विंटल होना चाहिए था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed