फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav addressed media in Samajwadi party office in Lucknow.

Akhilesh Yadav: 'आंबेडकर प्रतिमा तोड़ने वालों पर कार्रवाई करे सरकार', सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने की मांग

Fri, 02 May 2025 08:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 02 May 2025 08:38 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का वोट कम हो रहा है। जनता महंगाई और बेरोजगारी के सवाल उठा रही है। ऐसे में भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav addressed media in Samajwadi party office in Lucknow.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार को आंबेडकर जी की प्रतिमा तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा के लोग ही आंबेडकर की प्रतिमाएं तोड़ रहे हैं इसलिए वो कार्रवाई किस पर करें। यह जवाब उन्होंने प्रदेश के कई जिलों में आंबेडकर प्रतिमाएं तोड़े जाने के सवाल पर दिया। अखिलेश यादव शुक्रवार को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) ने भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति को खत्म कर दिया है। इसलिए अब भाजपा नफरती राजनीति पर उतर आई है। भाजपा का वोट कम हो रहा है। लोग महंगाई और बेरोजगारी के सवालों को उठा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मायावती बोलीं- बसपा ही ओबीसी की हितैषी, बहुजन कल्याण के लिए भाजपा-कांग्रेस पर भरोसा करना घातक
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी का निर्देश, निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों को भी एसआईआरएफ रैंकिंग में शामिल करें


अखिलेश यादव ने कहा कि मदरसों को अवैध बताकर बंद किया जा रहा है। अगर वो अवैध हैं या अवैध जमीन पर बने हैं तो पहले क्यों नहीं रोका गया। अगर नक्शा पास नहीं करवाया गया तो उसकी भी व्यवस्था है लेकिन भाजपा अपने वोट बैंक को बचाने के लिए अब नफरत की राजनीति कर रही है।

Trending Videos

पीडीए के साथ हर स्तर पर भेदभाव हो रहा भेदभाव : अखिलेश

 सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि गरीबों, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के साथ हर स्तर पर भेदभाव हो रहा है।गरीबों को सरकारी योजनाओं का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाता हूं कि समाजवादी सरकार में जिस तरह फोन करने पर एंबुलेंस और पुलिस आती थी, उसी तरह 2027 में सपा सरकार बनने पर अधिकारी जनता के पास सुनवाई करेगा।

सपा प्रदेश मुख्यालय पर शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने कहा कि सपा और इंडिया गठबंधन ने जब से भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति का अंत किया है, तब से चह घबराई हुई है। अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा अवैध निर्माण भाजपा के लोगों ने किया है। जनता बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार पर भाजपा से सवाल पूछ रही है। भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति खत्म हो रही है। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव 2027 में पीडीए भाजपा को हवा में उड़ा देगा।

राजभर समाज का सम्मान सपा में ही सुरक्षित : अखिलेश
सपा मुख्यालय में सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर के साथ अखिलेश ने कहा कि सपा में सभी को सम्मान मिलता है। राजभर समाज का सम्मान सपा में ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि 2027 में सपा सरकार बनने पर गोमती रिवर फ्रंट पर वीर योद्धा महाराजा सुहेलदेव की मूर्ति लगवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed