फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh yadav accuses BJP and government of rigging

अखिलेश ने भाजपा व सरकार पर लगाए धांधली के आरोप

Tue, 10 Nov 2020 11:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 10 Nov 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav accuses BJP and government of rigging
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव में भाजपा व उसकी सरकार पर धांधली के आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि नौगावां सादात के फरीदी बूथ समेत तमाम जगहों पर पुलिस ने शाम 5 बजे ही मतदान बंद करा दिया था, जबकि लोग बाहर वोट डालने के लिए खड़े थे। इससे यूपी में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार का असली चेहरा सामने आ गया है। भाजपा अपनी अहंकारी एकाधिकारवादी राजनीति से देश में लोकतंत्र को भी कमजोर करने में लगी है। फिर भी भाजपा चुनाव जीतने का षड्यंत्र करती रहती है। सपा लोकतंत्र को बचाने के लिए समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर अभियान छेड़ेगी।
विज्ञापन


 अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। जनता के मनोबल को गिराने की उसकी साजिशें जारी हैं। चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र तभी होंगे, जब उनमें पारदर्शिता हो। दूसरी तरफ अखिलेश ने पार्टी मुख्यालय पर विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं से कहा कि तीन नए कृषि कानूनों से किसानों के हितों को चोट पहुंची है। किसानों के धान की लूट हो रही है। हजारों करोड़ रुपये चीनी मिलों पर बकाया है। अब किसान का पराली के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed