अखिलेश बोले, टोल पर गलती हुई है तो 200 के बजाय 1000 गाड़ियों का भुगतान करेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि अखिलेश के साथ उनकी 175 गाड़ियों का काफिला बीते दिनों बाराबंकी टोल प्लाजा पर बिना टैक्स दिए निकल गया था। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज का वीडियो वायरल हुआ था। साथ ही टोल अधिकारियों ने भी इस पर बयान दिया था कि अखिलेश यादव के काफिले में 175 गाड़ियां शामिल थी, लेकिन किसी ने भी टोल टैक्स भरने की जरूरत नहीं समझी।
गुरुवार को लखनऊ में मीडिया से मुखातिब अखिलेश ने इस घटना का जिक्र किया साथ ही भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में लगातार गम्भीर घटनाएं बढ़ रही हैं। प्रधानमंत्री तक चुनाव में कह रहे थे कि थाना सपा के लोग चला रहे हैं। अब कौन लोग थाने चला रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश में फर्जी तरीके पुलिस द्वारा परेशान किया जा रहा है। मदद नहीं जनता को न्याय चाहिए। डायल 100 व्यवस्था का सत्यानाश कर दिया। सबसे बड़ा सवाल है कि अभी तक एक भी भूमाफिया का पता नहीं लगा सके।
कहा कि जिला पंचायत सदस्यों पर 302 व 376 जैसी धाराएं लगाई जा रही हैं। कहां अपराध खत्म हो गए। जिस तरह दूध पिलाया था वही लोग चुटिया काटने का टेस्ट कर रहे हैं। 4 महीने से लगातार बीडीसी, जिला पंचायत सदस्यों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा, टोल पर हुई गलती स्वीकार करता हूं। 200 के बजाय 1000 गाड़ियों का भुगतान कर देंगे।
अखिलेश ने कहा, बीजेपी के लोग एमएलसी तोड़ रहे हैं। उन्हें जनता के बीच घबराहट से जाने को तैयार नहीं है। कंस्ट्रक्शन का कार्य बंद होने से मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार का सहयोग हमारी सरकार ने दिया। विकास रोकने वाला बजट राज्य सरकार ने पारित किया है। मेट्रो रेल निर्माण में सरकार जानबूझकर कर देरी कर रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बनाने की नियति ही सरकार की नहीं है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि मायावती जी की 3 लाख किमी चली गाड़ी हमें दे दी। लगता है ये लोग हमारी दोस्ती करवाना चाहते हैं।
देखें, 1000 गाड़ियों का कितना होगा टैक्स
लेन से 6 से 10 तक से होकर गुजरे वाहनों को रोककर टोल वसूलने के बजाए पुलिस व कई अधिकारी काफिले में ही शामिल हो गए। टोल प्लाजा मैनेजर अरुणेंद्र कुमार चौहान का कहना है कि पूर्व सीएम को भी टोल टैक्स में छूट दिए जाने का प्राविधान नहीं है इसलिए 310 रुपये प्रतिवाहन के हिसाब से 17 हजार टोल टैक्स अदा करना था। इस संबंध में शासन को लिखा जाएगा। इस मामले पर आज अखिलेश का बयान आया है कि वह 200 की जगह 1000 गाड़ियों का टैक्स दे देंगे। अगर ऐसा हुआ तो 310 रुपये प्रति गाड़ी के हिसाब से अखिलेश को 310,000 रुपये टैक्स चुकाना होगा।