फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh will only promote on rampur seat for azam's prestige, no promotion on rest 10

आजम की विरासत बचाने को सिर्फ रामपुर में सभा करेंगे अखिलेश, बाकी सीटों से किनारा

Thu, 17 Oct 2019 08:37 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 17 Oct 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
akhilesh will only promote on rampur seat for azam's prestige, no promotion on rest 10
आजम खां व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
प्रदेश में 11 विधानसभा सीटों पर 21 अक्तूबर को होने वाले उपचुनावों के लिए भाजपा ने भले ही पूरी ताकत झोंक रखी हो लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव केवल रामपुर में ही चुनावी सभा करेंगे। वह आजम खां की विरासत को बचाने के लिए रामपुर जा रहे हैं। उनकी डिमांड शेष 10 विधानसभा सीटों पर भी थी लेकिन उन्होंने इन क्षेत्रों में दूसरी पंक्ति केनेताओं को चुनाव की बागडोर सौंपी है।
विज्ञापन


प्रदेश में जिन 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें सपा के पास केवल रामपुर सीट थी। इस सीट से आजम खां लगातार विधायक चुने जाते रहे हैं। उनके सांसद बनने पर रिक्त हुई इस सीट पर सपा ने उनकी पत्नी और राज्यसभा सदस्य डॉ. तजीन फातमा को प्रत्याशी बनाया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव चुनाव की घोषणा से पहले भी रामपुर गए थे। अब वह 19 अक्तूबर को चुनाव प्रचार बंद होने से ठीक पहले अपराह्न 2.30 बजे रामपुर में किले के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वह रामपुर से ही अन्य सीटों के लिए भी संदेश देंगे। सभी सीटों पर पार्टी प्रत्याशी व नेता अखिलेश यादव का दौरा चाहते थे लेकिन सपा अध्यक्ष ने उपचुनावों से खुद को दूर रखने का फैसला किया। विधानसभा उपचुनावों में प्रचार से वह पहले भी बचते रहे हैं।

एक तरफ सपा अध्यक्ष 10 सीटों पर प्रचार से दूर रहेंगे वहीं, दूसरी तरफ सीएम योगी आदित्यनाथ हर सीट पर चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। अभी तक वह 8 विधानसभा सीटों पर सभाओं को संबोधित कर चुके हैं। इगलास (अलीगढ़), रामपुर व गंगोह सहारनपुर में उनकी सभाएं शुक्रवार को प्रस्तावित हैं। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी सभी सीटों पर सभाएं व कार्यकर्ता सम्मेलन कर चुके हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल भी सभी सीटों पर संगठनात्मक तैयारियों को परख चुके हैं। बसपा पहली बार उपचुनाव लड़ रही है। 

बसपा सुप्रीमो मायावती भी हरियाणा व महाराष्ट्र के चुनाव में व्यस्त होने के कारण प्रदेश में 11 सीटों पर होने वाले उपचुनावों में कोई सभा नहीं करेंगी। कांग्रेस ने देरी से उपचुनाव की तैयारी शुरू की है। कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पश्चिमी यूपी में गंगोह में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed