फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh tweets photo of passengers pushing bus

Lucknow News: अखिलेश के ट्वीट पर रोका बस का संचालन, परिचालक से काम छिना

Fri, 17 Mar 2023 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 17 Mar 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh tweets photo of passengers pushing bus
अ​खिलेश ने बस में धक्का लगाते हुए यात्रियों की फोटो की ट्विट
रायबरेली। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रायबरेली डिपो में अनुबंधित बस को धकेलकर स्टार्ट करने के वीडियो को ट्वीट कर प्रदेश सरकार पर तंज कसा है। ट्वीट में पूर्व सीएम ने लिखा- रुक गया डबल इंजन का चक्का...जोर से लगाओ धक्का। उन्होंने लिखा कि मान्यवर कुछ धन उत्तर प्रदेश को भी दे दीजिए तो सवारियों को धक्का न देना पड़े। भाजपा सरकार शायद इसी प्रकार की बस पर सवार है। तभी तो विकास का पहिया रुका हुआ है।
विज्ञापन


कानपुर मार्ग पर जा रही बस को लेकर पूर्व सीएम के ट्वीट के बाद परिवहन निगम के अफसर हरकत में आए। पड़ताल के बाद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एमएल केसरवानी ने अनुबंधित बस के संचालक प्रवीण कुमार दुबे की लापरवाही उजागर होने पर बस (यूपी 33 एटी 4039) का संचालन रोक दिया। संविदा परिचालक जितेंद्र कुमार को काम देने पर रोक लगा दी है। मामले में बस संचालक से जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन


जांच में बस संचालक की लापरवाही मिली
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने अनुबंधित बस को धकेलकर स्टार्ट कराने के मामले की जांच कराई तो प्रथम दृष्टया जांच में बस संचालक प्रवीण कुमार दुबे की लापरवाही उजागर हुई। जांच में पता चला कि अनफिट बस डिपो भेज दी गई। इसी कारण रास्ते में बस का सेल्फ खराब हो गया। रास्ते में बस बंद हो गई। यात्रियों ने धक्का लगाया तो बस स्टार्ट हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed