फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh to promote tourism in Uttar Pradesh.

दुनिया को बताएंगे अखिलेश यूपी का है 'ताज'!

Sun, 22 Feb 2015 09:48 AM IST
अजीत बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ
अजीत बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 22 Feb 2015 09:48 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh to promote tourism in Uttar Pradesh.

ताज के सहारे यूपी के दूसरे पर्यटन स्थलों पर भी रौनक बढ़ाने के लिए आयोजित विश्वस्तरीय ट्रेवल मार्ट का रविवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


इसमें 30 देशों के 79 टूर ऑपरेटरों के भाग लेने की उम्मीद है। फिक्की के सहयोग से हो रहे इस आयोजन में सूबे के होटल और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े उद्यमी भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश में पहली बार इस तरह का बड़ा आयोजन किया जा रहा है। दरअसल, आगरा आने वाले विदेशी पर्यटकों में उनकी संख्या बहुत कम होती है, जो प्रदेश के दूसरे पर्यटन स्थलों को भी देखने जाते हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन विभाग के सर्वे में पता चला कि ज्यादातर विदेशी पर्यटकों को यह पता ही नहीं होता कि ताजमहल यूपी में है। वे इसे राजस्थान का हिस्सा मानते हैं।

ऐतिहासिक स्‍थलों की विशेषताएं भी बताई जाएंगी

Akhilesh to promote tourism in Uttar Pradesh.

इतना ही नहीं आगरा के बाद जयपुर या राजस्थान के दूसरे पर्यटन स्थलों की ओर बढ़ जाते हैं। इस स्थिति में बदलाव लाना ही यूपी ट्रेवल मार्ट-2015 का मुख्य उद्देश्य है। प्रयास रहेगा कि ताजमहल देखने वाले विदेशी पर्यटक लखनऊ और वाराणसी समेत वन्य जीव अभ्यारण्यों की तरफ भी रुख करें।

उनके सामने लखनऊ की कल्चर, क्वीजीन और क्राफ्ट को खास तौर पर रखा जाएगा। आगरा के आसपास के ऐतिहासिक स्थलों की विशेषताएं भी बताई जाएंगी। उन्हें बताया जाएगा कि ताजमहल यूपी में स्थित है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लॉमार्टिनियर कॉलेज (ब्वायज) में रविवार की शाम 6.30 बजे ट्रेवल मार्ट का उद्घाटन करेंगे। 23 फरवरी को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बेंच टू बेंच मीटिंग होंगी। 24 फरवरी को प्रतिभागियों को लखनऊ का भ्रमण कराया जाएगा।

25-27 फरवरी को उन्हें यूपी के विभिन्न दर्शनीय स्थलों को ले जाया जाएगा। 28 फरवरी को मार्ट के अंतिम दिन आगरा में वर्कशॉप होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed