फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh speaks on development of janeshwer mishra park

यूपी के इस पार्क में लोगों को मिलेगा विदेश में होने का अहसास

Tue, 23 Feb 2016 04:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 23 Feb 2016 04:24 PM IST
विज्ञापन
akhilesh speaks on development of janeshwer mishra park

एक निजी कार्यक्रम में सोमवार शाम लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार के सरस्वती अपार्टमेंट पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने टॉप फ्लोर से गोमती रिवर फ्रंट डवलपमेंट और जनेश्वर मिश्र पार्क का नजारा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब गोमती तट सुंदरीकरण का काम पूरा हो जाएगा तब यहां का नजारा देखने लायक होगा।

विज्ञापन

 
उन्होंने वादा किया कि गोमती में अतिरिक्त पानी होगा और खूबसूरत तट। जनेश्वर मिश्र पार्क को लेकर मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि इस पार्क को इतना विकसित करवाया जाएगा कि यहां आने वाले लोगों को विदेश में होने का अहसास होगा।
विज्ञापन


गोमती नगर विस्तार में एक निजी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री गये थे। इसके बाद में वे सरस्वती अपार्टमेंट पहुंचे। यहां वे एक पत्रकार के पेंट हाउस में भी गए। सरस्वती की टॉप फ्लोर पर गये और यहां से उन्होंने तट विकास परियोजना और जनेश्वर मिश्र पार्क का नजारा लिया। उन्होंने कहा कि इस पार्क को विश्व के श्रेष्ठ पार्कों की श्रेणी में ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब ढाई साल पहले जब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरस्वती अपार्टमेंट का निरीक्षण किया था तब वे गड़बड़ियों को लेकर बहुत नाराज हुए थे। तब उन्होंने सात एलडीए अधिकारियों को निलंबित कर दिया था।


जिसके बाद में वे सोमवार को सरस्वती अपार्टमेंट पहुंचे। उन्होंने एक बार फिर से सभी लोगों को आश्वस्त किया कि सरस्वती अपार्टमेंट सहित रिवर व्यू के सभी अपार्टमेंट में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। सीएम अखिलेश यादव ने कहा िक एलडीए को सभी अपार्टमेंट सुधार करने के लिए सख्त निर्देश जारी किये जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed