फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh says our goverment returns in up with majority

अखिलेश का दावा सर्वे होंगे फेल, बहुमत से बनेगी हमारी सरकार

Wed, 30 Mar 2016 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 30 Mar 2016 01:02 PM IST
विज्ञापन
akhilesh says our goverment returns in up with majority
अखिलेश यादव - फोटो : PTI

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में चुनावी सर्वे फेल हो जाएंगे। विधानसभा चुनाव में सपा दोबारा बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी। वैसे तो अभी चुनावी सर्वे पश्चिम बंगाल, असम का होना चाहिए था, जहां चुनाव हैं मगर यूपी में एक साल पहले ही सर्वे हो गया।

विज्ञापन


आधी-अधूरी जानकारी के साथ हुए सर्वे ने हमारी मदद ही की है। मुख्यमंत्री मंगलवार को सांसद धर्मेंद्र यादव, विधायक प्रदीप यादव, विधायक रघुराज सिंह शाक्य, सपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य गोपाल यादव के साथ स्पोर्ट्स स्टेडियम में नवनिर्मित हाकी एस्ट्रोटर्फ मैदान का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के एक साल पहले ही हुए सर्वे में किसी को एक नंबर पर, किसी को दो नंबर पर और सपा को तीन नंबर पर दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में नबंर वन है समाजवादी पार्टी: अखिलेश यादव

akhilesh says our goverment returns in up with majority
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा प्रदेश में नंबर वन है और आगे चुनाव में भी नंबर वन रहेगी। फिर भी सर्वे ने हमको सचेत किया है। जो कमियां रह गई हैं, उन्हें दूर करेंगे और विकास के मुद्दे लेकर जनता के बीच जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने जनता हित के जो कार्य किए हैं, उन्हें दिखाएंगे। भाजपा भी केंद्र की सत्ता में है। उसे भी जनता के बीच अपने काम दिखाने होंगे। बसपा को भी अपने काम जनता के बीच ले जाने है।

इतना सच है कि यदि विकास कार्यों को लेकर तुलना होगी तो हमारी सरकार नंबर वन रहेगी। विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण के बारे में कहा कि यह राष्ट्रीय अध्यक्ष ही तय कर रहे हैं। इस बारे में कुछ नहीं कहेंगे।

चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारी पहले से ही चल रही थी, अब ओपन रूप से तैयारी शुरू हो गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के चार साल उपलब्धियों से भरे हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, सड़क , बिजली जैसे बुनियादी क्षेत्र में इतने विकास कार्य हुए हैं, जितने पहले कभी नहीं हुए। विकास ही हमारी पूंजी है। कार्यकर्ता विकास के मुद्दे पर ही जनता के बीच जा रहे हैं। पूरे प्रदेश में पार्टी को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed