फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh says Kanpur-Lucknow Expressway caved in due to corruption new generation is upset with BJP

UP Politics: 'भ्रष्टाचार के कारण धंसा कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे', अखिलेश बोले- नई पीढ़ी भाजपा से नाराज

Fri, 07 Aug 2026 10:29 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 07 Aug 2026 10:29 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे भ्रष्टाचार के कारण धंसा है। राज्यपाल ने भी गोरखपुर और प्रदेश में भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर टिप्पणी की है। नई पीढ़ी भाजपा से नाराज है। सपा सरकार बनने पर ठीक काम होंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर... 

विज्ञापन
Akhilesh says Kanpur-Lucknow Expressway caved in due to corruption new generation is upset with BJP
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जनता, किसान और नई पीढ़ी भाजपा सरकार से बेहद नाराज है। आने वाला समय बदलाव का है। सपा सरकार बनने पर रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान और विकास के क्षेत्र में ठोस काम किए जाएंगे। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय पर बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे लगभग 63 किलोमीटर लंबा है। इसकी लागत चार हजार करोड़ रुपये से अधिक है। निर्माण के बाद ही सड़क जगह-जगह से धंस गई, जो कि भ्रष्टाचार का नमूना है।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे 90 किलोमीटर सड़क पर सात हजार करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि यह महज फोरलेन की सड़क है। सात हजार करोड़ रुपये में समाजवादी पार्टी की सरकार ने चार विश्वविद्यालय बनाए हैं। राज्यपाल ने भी गोरखपुर और प्रदेश में भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर टिप्पणी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब नेताजी मुलायम सिंह यादव पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, तब प्रदेश का बजट लगभग 70 हजार करोड़ रुपये था। आज बजट बढ़कर लगभग 9 लाख करोड़ रुपये हो गया है, लेकिन इसके बावजूद महंगाई पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। बाजार पर दूसरों का कब्जा बढ़ता जा रहा है। आम जनता की परेशानी लगातार बढ़ रही है।


सपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे निर्माण की बेहतर तकनीक और मॉडल समाजवादी सरकार ने विकसित किया। आज भी लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे जैसा बेहतर एक्सप्रेसवे देश में दूसरा नहीं है। इसके विपरीत भाजपा सरकार में बनाई जा रही सड़कों की गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed