फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said: What the BJP did to Mamata Banerjee was first tried in UP; a father was harassed for eating Pur

अखिलेश बोले: भाजपा ने जो ममता बनर्जी के साथ किया उसका ट्रायल पहले यूपी में हुआ, पूड़ी खाने पर पिता का उत्पीड़न

Thu, 07 May 2026 09:20 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 07 May 2026 09:20 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी के साथ कोलकाता जाकर मुलाकात की। उन्होंने भाजपा पर चुनाव लूटने के आरोप लगाए। 

विज्ञापन
Akhilesh said: What the BJP did to Mamata Banerjee was first tried in UP; a father was harassed for eating Pur
इसी भंडारे में पूड़ी खाने पर हो रहा है विवाद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पश्चिम बंगाल के एक दिवसीय दौरे पर गए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने बंगाल में लोकतंत्र को तहस-नहस कर दिया है। ममता बनर्जी आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती है इसीलिए भाजपा की आंखों में खटकती है। तंज कसा कि भाजपा के संघी-साथी पुरुषवादी लोग हैं। ये कभी नारी को बढ़ते हुए नहीं देख सकते। ममता बनर्जी से उनके कालीघाट आवास पर मुलाकात के बाद अखिलेश ने आरोप लगाए कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जो-जो किया है, उसका ट्रायल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और उपचुनाव में किया था।
विज्ञापन


भाजपा पर महिला विरोधी आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री को महिला होने के कारण मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया। दिल्ली में आधी-अधूरी मुख्यमंत्री बनाया है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नही है और बंगाल में भाजपा ने वोटरों पर दबाव बनाया।
विज्ञापन


इस लड़ाई में ममता के साथ आने का एलान करते हुए अखिलेश ने उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में पुलिस द्वारा रिवाल्वर से महिला मतदाताओं को धमकाने वाली तस्वीर को दिखाते हुए कहा कि उपचुनाव में भाजपा ने पुलिस के जरिए चिह्नित कर सपा समर्थकों को वोट डालने से रोका था। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के भाषण और बयान नफरत से भरे हुए है। चुनाव में मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया की तरह काम हुआ है। पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा को लेकर कहा कि भाजपा ऐसा ही काम करती है, जिससे अराजकता फैले। सवाल किया कि आखिर कम्पनियां कहां है। क्या उन्हें 15 दिन की छुट्टी दे दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूड़ी खाने पर महिला के पिता को उत्पीड़न : अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा है कि पीडीए समाज की एक महिला के पिता को भाजपा सरकार सिर्फ इसलिए प्रताड़ित कर रही है क्योंकि हमने ‘बाबा साहेब जी की जयंती’ पर अपनी उस छोटी बहन के यहां पूड़ी खा ली थी। उन्होंने कहा कि इतनी निकृष्ट राजनीति तो उन अंग्रेजों ने भी नहीं की थी, जिनके लिए भाजपा के वजीफाजीवी वैचारिक पूर्वज संगी-साथी मुखबिरी करते थे।

2027 की आहट से बौखलाए अखिलेश, इसलिए बंगाल तक दौरे कर रहे : अनिल राजभर

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय  अध्यक्ष अखिलेश यादव के पश्चिम बंगाल दौरे को लेकर प्रदेश सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्री अनिल राजभर ने बृहस्पतिवार को तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बंगाल हमदर्दी जताने नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के मुस्लिम समुदाय को राजनीतिक संदेश देने गए हैं। सपा आज भी तुष्टिकरण की राजनीति से बाहर नहीं निकल पाई है।

मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अखिलेश यादव की राजनीति, सोच और बॉडी लैंग्वेज एक जैसी है। दोनों दल वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी राजनीतिक शालीनता की सीमाएं तोड़ रही हैं और समाजवादी पार्टी भी उसी राह पर चलना चाहती है।

राजभर ने दावा किया कि 2027 विधानसभा चुनाव की आहट से समाजवादी पार्टी बौखलाई हुई है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को समझ नहीं आ रहा कि उन्हें क्या करना चाहिए, इसलिए वह यूपी से लेकर बंगाल तक दौरे कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सब देख रही है और भाजपा के प्रति लोगों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। राजभर ने विश्वास जताया कि 2027 में फिर से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed